फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Misdeed with cousin, teenager's condition critical due to abortion medicine

Jhansi News: चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाने से किशोरी की हालत नाजुक

Fri, 07 Apr 2023 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with cousin, teenager's condition critical due to abortion medicine
झांसी। निवाड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक युवक अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी युवक ने गर्भपात कराने की दवा खिला दी। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। अस्पताल लाने पर उसने सात माह के प्री-मेच्योर शिशु को जन्म दिया लेकिन, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है वहीं, किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक निवाड़ी के कोतवाली इलाका निवासी पीड़िता का परिवार ग्वालियर में मजदूरी करता है। पीड़िता दादी के घर में रहती है। पड़ोस में ही उसके चाचा का घर है। पीड़िता के परिजनों का कहना है चाचा का बड़ा लड़का पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसने जब युवक को यह बात बताई तब उसने गर्भपात के लिए पांच गोलियां खिला दीं। बुधवार को किशोरी की हालत खराब होने लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने सात माह के शिशु को जन्म दिया। दोनों की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को शिशु की मौत हो गई। किशोरी की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है। वहीं, निवाड़ी के महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed