फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   miscreants broke the locks of two houses in sidgheshwar nagar

सिद्घेश्वर नगर में बदमाशों ने दो घरों के ताले तोड़े

Sat, 12 Feb 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
miscreants broke the locks of two houses in sidgheshwar nagar
झांसी। सीपरी बाजार के सिद्घेश्वर नगर में दो घरों का बदमाश ताला तोड़कर नकदी समेत बर्तन आदि उठा ले गए। दोनों भवन स्वामी सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी चुनावी ड्यूटी लगी हुई है। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर उनको इसकी सूचना दी। भवन स्वामियों की ओर से सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई गेट के पास सिद्घेश्वर नगर में सर्किट हाउस में कार्यरत पूरनचंद्र का घर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को उनके घर में ताला बंद था। देर-रात चोरों ने गेट के बाहर लगे ताले को कुंडा समेत उखाड़ दिया। अंदर कमरे में पुताई कराने के लिए छह हजार रुपये नकद एवं पीतल के कुछ बर्तन रखे थे। चोर अंदर रखी नकदी समेत सारे बर्तन उठा ले गए। उनके घर से थोड़ी दूर पर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक सीता देवी पत्नी शिवप्रसाद का निवास है। चोरों ने उनके घर को भी निशाना बनाया। सीता देवी के मुताबिक उनके घर में भी ताला बंद था। वह लोग सीपरी बाजार स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। देर-रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस आए। अंदर के कमरों का भी ताला तोड़ दिया। भीतरी कमरे में सिर्फ कपड़े एवं मामूली समान थे। चोर इनको फर्श पर बिखेरकर चले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर उनको सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। भवन स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed