{"_id":"615055532e267d4b484ce4b6","slug":"miscreant-detained-for-interrogation-hanged-himself-in-police-post-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पूछताछ को हिरासत में लिए गए बदमाश ने पुलिस चौकी में लगाई फांसी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पूछताछ को हिरासत में लिए गए बदमाश ने पुलिस चौकी में लगाई फांसी, हालत गंभीर
Sun, 26 Sep 2021 04:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 04:41 PM IST
सार
चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर उसे अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बरुआसागर के ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार गुप्ता (45) गुरुवार को अपने दोस्त के बेटे को देखने महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां से वे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
इसकी पड़ताल में जुटी नवाबाद थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम बरुआसागर निवासी अजय सोनी उर्फ सेठ सोनी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए उसे थाना नवाबाद की इलाइट चौकी में रखा गया था, जहां रविवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे अजय सोनी ने बाथरूम के रोशनदान से शर्ट के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
भनक लगने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर उसे अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन