Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students were made aware through information about traffic rules.

यातायात नियमों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 21 Nov 2026 11:31 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:31 PM IST
Students were made aware through information about traffic rules.
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। यातायात माह 2026 के तहत शनिवार को खातीबाबा स्थित बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और मिशन शक्ति सहित विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्र भारत के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि और सलामी के साथ हुई। मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी राघव और यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह का स्वागत विद्यालय प्रबंधक अरशद खान एवं चीफ ट्रैफिक वार्डन शिवप्रताप तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी राममूर्ति ने स्वागत भाषण दिया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुमन ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा और 1098 एवं 112 हेल्पलाइन की जानकारी दी। यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी राघव ने सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालकों को सड़क के बाईं ओर चलना चाहिए, जबकि पैदल चलने वालों को सड़क के दाईं ओर चलना चाहिए, ताकि वे सामने से आने वाले वाहनों को देख सकें और दुर्घटनाओं से बच सकें। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आराध्या शाक्य ने प्रथम, जागृति माहौर ने द्वितीय और कृष्ण शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। करिश्मा, कृष्ण झा, प्रियंका अहिरवार, दीपा अहिरवार, शिवा माहौर, अभिजय माहौर और अनीता शाक्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यातायात माह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक वार्डन अंबिका श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, पीयूष शर्मा, जगमोहन बड़ौनिया, संजीव दुबे और जुगल किशोर कुशवाहा को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने और अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक कपिल और ट्रैफिक वार्डन जगमोहन बड़ौनिया ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अरशद खान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रेमनगर शेर सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुमन, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह, नैनागढ़ चौकी प्रभारी अंकित राणा, उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव, आनंद मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, मनतशा खान, सीमा सक्सेना, क्रांति तोमर, गौरव वाजपेई, रीबा परवीन, विवियन, फलक खान, अफजल खान, मीनाक्षी कश्यप और ममता शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गांव-गांव पहुंची स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय ने चंदा चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

20 Nov 2026

चंदा और वोट चोरी के आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा को घेरा

19 Nov 2026

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रशिक्षक सम्मानित

19 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से हुआ महारानी लक्ष्मीबाई की शोभायात्रा का स्वागत

19 Nov 2026

सिर कटा देंगे, लेकिन बुंदेलखंड के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे : आराधना मिश्रा

19 Nov 2026
विज्ञापन

श्रीराम राजा मंदिर का खजाना पूरी तरह सुरक्षित, ताला तोड़े जाने की खबरें भ्रामक : कलेक्टर

18 Nov 2026

शॉर्ट सर्किट से खपरैल मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

17 Nov 2026
विज्ञापन

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

16 Nov 2026

जनपद में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया

14 Nov 2026

छठ पूजा की तैयारी तेज, नई मशीन से संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब

14 Nov 2026

बांसुरी के मधुर स्वरों और लोकगीतों ने मोहा मन

13 Nov 2026

सिद्धेश्वर मंदिर में मना अन्नकूट उत्सव, बुंदेली व्यंजनों का लगाया भोग

10 Nov 2026

गुड़ खाने के चक्कर में डिब्बे में फंसा कुत्ते का सिर, एक घंटे बाद बची जान

10 Nov 2026

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना गोवर्धन पूजा महोत्सव, उमड़े हजारों श्रद्धालु

10 Nov 2026

दिवाली पर घर-घर जलेंगे दीप, वृद्धाश्रम में अपनों की राह तकेंगी 103 आंखें

07 Nov 2026

ईलाइट से बसों का आवागमन बंद, फिर भी एसएसपी कार्यालय के सामने से गुजर रहीं बसें

07 Nov 2026

गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत, दो गंभीर

06 Nov 2026

ओरछा में सीएनजी सिलिंडर में आग लगने से 12 लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

06 Nov 2026

राहुल गांधी संसद चलने दें, बहस करें : अनुराग शर्मा

05 Nov 2026

‘टेढ़े भगवान’ वाले बयान पर विवादों में घिरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

02 Nov 2026

यातायात और पेयजल की समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण : आयुक्त

02 Nov 2026

माताटीला बांध में स्थापित नए पंप से शुरू हुई जलापूर्ति

31 Oct 2026

सरदार पटेल की जयंती पर झांसी मंडल ने निकाली रन फॉर यूनिटी

31 Oct 2026

आप ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

31 Oct 2026

छह महीने की मेहनत से तैयार होते हैं दीपावली के दीये

31 Oct 2026

झांसी में चक्रवात का असर कम, कल से साफ हो सकता है आसमान

31 Oct 2026

रामराजा मंदिर में सुहागिनों ने किया पूजन 57 साल पुरानी परंपरा का किया निर्वहन

29 Oct 2026

गांव-गांव पहुंचेगा न्याय रथ, पात्रों को दिलाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

29 Oct 2026

खाद के लिए किसानों ने जाम किया तालबेहट-जखौरा मार्ग

29 Oct 2026

सेंट जूड चर्च से निकली भव्य शोभायात्रा, हाथों में कैंडल लेकर शामिल हुए श्रद्धालु

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed