फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minister angry with lateness, roads being built under PM Gram Sadak Yojana will be investigated

Jhansi News: लेटलतीफी से मंत्री खफा, पीएम ग्राम सड़क योजना से बन रहीं सड़कों की होगी जांच

Mon, 27 Mar 2023 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Minister angry with lateness, roads being built under PM Gram Sadak Yojana will be investigated
झांसी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कों पर लेटलतीफी की शिकायतों से केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से खफा हो गए। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के आदेश दे दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्र को हटाकर अपात्र का चयन करने पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अमृत योजनांतर्गत फेज-2 की प्रगति पर असंतोष जताया। मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप अधिकारी काम करें। विकास भवन में हुई दिशा की बैठक में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने सेसा से सेरसा तक बनने वाली सड़क और गरौठा-मऊ मार्ग से मथनिया तक बनने वाली सड़क एक साल में भी पूरी न होने की मंत्री से शिकायत की। कहा कि सड़क का काम पूरा न होने से आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। जिले में कई जगहों पर सड़कों का काम समय से पूरा नहीं हुआ है। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बोले कि अगले महीने तक पूरा कर देंगे।
विज्ञापन

विधायक ने सवाल उठाया कि अब तक काम क्यों नहीं पूरा हो पाया है। इस पर मंत्री ने समिति से जांच कराने के आदेश दे दिए। गरौठा विधायक ने क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन धारकों का केवाईसी न होने पर बैंक खातों में धनराशि न पहुंचने पर नाराजगी जताई। कैंप लगाकर लाभार्थियों का केवाईसी करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

वहीं, सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्र को अपात्र घोषित करते हुए एजेंसी द्वारा हटाने पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि एजेंसी द्वारा अपात्रों से पैसा लेकर योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी अंतर्गत पार्किंग स्थल पर एजेंसी द्वारा गलत ढंग से वसूली करने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि एजेंसी द्वारा एप के माध्यम से पार्किंग की सुविधा दी जानी थी, परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा और प्रति घंटे के हिसाब से पार्किंग की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे लाभार्थी जो पूर्व में पात्र थे, अब वह अपात्र कैसे हो गए? यदि ऐसा होता है तो संबंधित जांच करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि जो अपात्र रहे और अब वह पात्र हो गए हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि समूह के उत्पाद की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए। अमृत योजना की समीक्षा करते हुए जनपद में फेज-2 की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, डीडीओ सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed