फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sand and *maurang* mining to remain banned for three months; all ghats to stay closed until September

Jhansi: तीन महीने तक बालू और मौरंग के खनन पर रहेगा प्रतिबंधित, 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी घाट

Sat, 11 Jul 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:33 AM IST
सार

पट्टा धारकों को प्रतिबंध अवधि के दौरान अपने-अपने पट्टा क्षेत्रों में खनन और खनिज परिवहन पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Sand and *maurang* mining to remain banned for three months; all ghats to stay closed until September
बालू भण्डारण की जांच करते प्रशासनिक कर्मचारी। - फोटो : विभाग।

विस्तार

मानसूनी सीजन में बालू और मौरंग के खनन को तीन महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब 30 सितंबर तक सभी बालू घाट पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिलाधिकारी गौरांग राठी के मुताबिक केंद्र सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन और ''सस्टेनेबल सैंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइंस-2016'' के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध मानसूनी सीजन में नदियों के प्राकृतिक प्रवाह के साथ ही जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


पट्टा धारकों को प्रतिबंध अवधि के दौरान अपने-अपने पट्टा क्षेत्रों में खनन और खनिज परिवहन पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पट्टा क्षेत्र से किसी भी प्रकार का अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनात किया जाएगा। प्रतिबंध अवधि में खनन पट्टा क्षेत्र से परिवहन होने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सुल्तानपुरा में भंडारण स्थल पर मिली अनियमितता
निरीक्षण के दौरान मोंठ के सुल्तानपुरा में स्वीकृत भण्डारण की जांच की गई। भंडारण स्थल पर अनियमितता पाये जाने के कारण जिलाधिकारी ने भण्डारण के क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मौके पर खान निरीक्षक अमित कुमार, संतोष पाल, नायब तहसीलदार रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed