फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Midday meal will also be available in Sanskrit schools

Jhansi News: संस्कृत विद्यालयों में भी मिलेगा मध्याह्न भोजन

Sat, 06 Dec 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Midday meal will also be available in Sanskrit schools
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। संस्कृत विद्यालयों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार अब यहां भी मध्याह्न भोजन की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। झांसी मंडल में 13 सरकारी संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय हैं, जिनमें करीब 1126 पंजीकृत हैं। हालांकि मध्याह्न भोजन सिर्फ कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा।
शिक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि संस्कृत विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या चिंताजनक हालत तक पहुंच गई है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो कुछ वर्षों में इन विद्यालयों के बंद होने का खतरा पैदा हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार झांसी के संस्कृत विद्यापीठ बमनुआ टहरौली में कक्षा छह से 12वीं तक 168, जोगेस्वर संस्कृत विद्यापीठ गुरुकुल मौजा मढ़ा मऊरानीपुर में 49, विक्रम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सदर बाजार में 88, श्री स्वाराज्यानंद संस्कृत उमा. विद्यालय मडौरी गुरसराय में 44, श्रीराम कृष्ण संस्कृत उमा. विद्यालय मऊरानीपुर में 49, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन संस्कृत उमा विद्यालय बरुआसागर में 52, जालौन के व्यास क्षेत्र संस्कृत उमा विद्यालय कालपी में 83, श्री संस्कृत पाठशाला कोंच में 38, श्रीकृष्ण संस्कृत उमा. विद्यालय गुरु का इटौरा में 94, आदर्श संस्कृत उमा. विद्यालय रामनगर उरई में 49, श्री अखंडाश्रम वेदांग विद्यालय गढ़ा इटौरा में 37 और ललितपुर के श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उमा. विद्यालय में 206 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं डॉ. योगेश ज्ञानी ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। अब कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed