फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mid december increase winter

मध्य दिसंबर से लुढ़केगा पारा, जोर पकड़ेगी ठंड

Sun, 06 Dec 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mid december increase winter
झांसी। पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं का रुख बदलने की वजह से झांसी में ठंडक का ग्राफ कम हुआ है। धूप खिलने और पारा चढ़ने के कारण गर्म कपड़े पहनने पर अब लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य दिसंबर से अच्छी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। न्यूनतम पारा फिर दस या इससे नीचे पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तर-पश्चिमी दिशा की हवाओं का बुंदेलखंड की तरफ रुख करने से अचानक 15 नवंबर के बाद झांसी का वातावरण बदल गया था। न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। इससे लोगों को अच्छी ठंड झेलनी पड़ रही थी। मगर पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं की दिशा बदली तो पारा चढ़ना शुरू हो गया। शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, इस सप्ताह भी पारा ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है मगर मध्य दिसंबर से वातावरण में ठंड का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इस सप्ताह ये रहेगा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 31 14
सोमवार 31 14
मंगलवार 30 12
बुधवार 30 13
बृहस्पतिवार 29 12
शुक्रवार 25 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed