फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MGNREGA stalled in the district , unemployed workers

जिले में मनरेगा ठप, मजदूर बेरोजगार

Tue, 28 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 MGNREGA stalled in the district , unemployed workers
mmregha, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सूखे बुंदेलखंड में संजीवनी की तरह इस्तेमाल की गई मनरेगा जनपद में 14 जून से पूरी तरह ठप है। सारे प्रोजेक्ट बंद हो गए हैं। कारण, धनराशि का अभाव। ऐसे में मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। करोड़ों रुपये मजदूरों के  और ठेकेदारों के अटके पड़े हैं। अधिकारी बजट न होने का रोना रो रहे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में सूखे के चलते किसानों का पलायन देखते हुए उसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यहां मनरेगा के तहत तेजी से काम कराए जाने का निर्णय लिया था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा दिया गया था। यहां स्थिति इसके उलट है। गत 14 जून से मनरेगा का काम पूरे जनपद के आठों ब्लाक में ठप है। मजदूरों व ठेकेदारों को देने के लिए फिलहाल शासन के पास धनराशि नहीं है।
विज्ञापन


14 जून से पहले ही शासन पर करोड़ाें रुपयों की बकाएदारी हो गई है। वित्तीय वर्ष 2015-16 का ही 48 लाख रुपया मैटेरियल का बकाया है। इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष का बकाएदारी का आंकड़ा भी सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनपद में एक लाख 70 हजार जॉब कार्ड धारक हैं। प्रतिदिन 30 हजार मानव दिवस सृजित होते हैं। इनके लिए ठेकेदारों से मैटेरियल भी मंगाया जाता है। इन सबकी देनदारी पूरी नहीं हुई। इसलिए ठेकेदार ने मैटेरियल देना बंद कर दिया और मजदूरों ने काम करना बंद कर दिया। इससे पिछले 14 दिनों से मनरेगा पूरी तरह बंद हो गई और मजदूर बेरोजगार हो गए।

वर्तमान में जिले में शासन द्वारा 300 से अधिक प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। मनरेगा के तहत इन प्रोजेक्ट में जॉब कार्ड धारकों से काम कराया जाना है। लेकिन रुपये न होने के कारण सारे काम बंद हो गए। 



‘सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें पिछली बकाएदारी दो दिन में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ठेकेदारों को मैटेरियल का और मजदूरों को उनकी मजदूरी का पैसा मिल जाएगा। इसके साथ ही मनरेगा का काम भी शुरू करा दिया जाएगा।’
- चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed