फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Metropolitan roads will be stuck with ten million

दस करोड़ की लागत से चकाचक होंगी महानगर की सड़कें

Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan roads will be stuck with ten million
झांसी। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेज हो गया है। महानगर में 10 करोड़ रुपये से सड़कें चकाचक की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से काम शुरू करा दिया गया, जबकि नगर निगम प्रशासन जल्द ही काम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी में पीएम मोदी के आने का बड़ा फायदा महानगर के भीतर की सड़कों की किस्मत बदल जाने के तौर पर होने जा रहा है। पीएम के आने से पहले यहां केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री समेत आला अफसरों का भी जमावड़ा लगेगा। इसके चलते महानगर के भीतर की सभी सड़कों पर नए सिरे से कोलतार बिछाया जाएगा। पिछली बारिश के दौरान इन सड़कों का बुरा हाल हो गया था। बीकेडी चौराहा से चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा से खंडेराव गेट, बीकेडी चौराहा से इलाइट चौराहा, इलाइट चौराहा से जेल चौराहा के बीच की सड़क चलने लायक नहीं बची थी। पूरी सड़क पर जीरा गिट्टी बिखरी हुई थी। इस वजह से रोजाना ही यहां हादसे हो रहे हैं लेकिन, पीएम के आने के साथ इन सड़कों की तस्वीर बदलनी शुरू हो गई है। एक्सईएन सुनील कुमार के मुताबिक मेडिकल से कचहरी चौराहा, कचहरी से जेल चौराहा, जेल चौराहा से लेकर इलाइट चौराहा, बीकेडी से पाल कॉलोनी, बीकेडी चौराहा से लेकर चित्रा चौराहा, खंडेराव गेट से महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के बीच की सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा। सबसे बुरी हाल में मंडलायुक्त कार्यालय के सामने की सड़क थी। इस सड़क के दिन भी दिन भी बहुर गए। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक इस पूरे काम पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। कई सड़कों पर काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, नगर निगम को भी किले के चारों ओर की सड़क को नए सिरे से दुरुस्त कराना है। यह काम दीपावली के बाद आरंभ होगा। नगर निगम करीब दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। वहीं, एक्सईएन का कहना है कि दस नवंबर तक सभी सड़कों को बनाकर तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed