फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Messiah of deprived and exploited was Jananayak Karpuri Thakur: Justice

वंचितों और शोषितों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Messiah of deprived and exploited was Jananayak Karpuri Thakur: Justice
दीनदयाल सभागार में बंदेलखंड स्तरीय सामाजिक समागमन में को संबोधित करते न्यायमूर्ति डॉ. आई एम कुद?
झांसी। रविवार को पंडित दीनदयाल सभागार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में बुंदेलखंड स्तरीय सामाजिक समागम और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. आईएम कुद्दुसी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर वंचितों और शोषितों के मसीहा थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने पूरे जीवन भर शोषितों और वंचित समाज के लोगों की भलाई के लिए कार्य किया है। कहा कि हमें समाज को आगे बढ़ाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच के गतिरोध को दूर करना होगा। न्यायमूर्ति ने प्रभु राम का जिक्रकरते हुए कहा कि भगवान राम ने हिंदू और मुस्लिम समाज के विकास के लिए बराबर कार्य किया है। विशिष्ठ अतिथि मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि इस्लाम में किसी भी धर्म को बुरा कहने की मनाही है। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि हमें एक ऐसा मजबूत संगठन बनाना है जो शोषितों और उपेक्षित समाज के लोगों को आगे बढ़ा सके। कार्यक्रम के आयोजक और जननायक कर्पूरी सेना झांसी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र याज्ञिक ने कहा कि सेन समाज के सभी सक्षम लोगों को समाज के कमजोर लोगों की मदद करनी होगी तभी समाज विकास करेगा। कार्यक्रम मे बुंदेलखंड प्रभारी रामजी याज्ञिक, मंडल अध्यक्ष शिवनंदन याज्ञिक, राजेंद्र यादव, डॉ. कमलेश यादव, अनूप, निखिल यादव, उत्कर्ष यादव, एसके वर्मा, महेंद्र सेन, अशोक सेन पाली, अशोक प्याल मौजूद रहे। संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति को भेंट किया पौधा
झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर 108 एंबुलेंस के मंडल प्रबंधक दिनेश सिंह और एंबुलेंस कर्मचारियों ने न्यायमूर्ति डॉ. आईएम कुद्दूसी को पौधा भेंट किया। वहीं कर्मचारियों द्वारा सभागार परिसर में भी कई पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed