{"_id":"5e31e2e48ebc3e99eb21809f","slug":"mena-soni-sister-met-cm-for-search-his-sister-dead-body-jhansi-news-jhs15871312","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना का शव बरामद कराए जाने के लिए सीएम से मिलेगी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना का शव बरामद कराए जाने के लिए सीएम से मिलेगी बहन
विज्ञापन
झांसी। शहर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में पुलिस अब तक उसका शव बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों के जेल जाने के बाद भी पूछताछ में पुलिस के हाथ सुराग नहीं आ सके। जिससे आजिज होकर मीना सोनी की बहन आभा सोनी सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी।
थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने कारोबारी संजय वर्मा, डड़ियापुरा शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी ने स्वीकार किया था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की दिल्ली में हत्या करने के बाद उसका शव कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बावजूद आज तक मीना सोनी का शव बरामद नहीं कर सकी। जबकि, पुलिस कई बार यमुना नदी में भी खोजबीन कर चुकी है। मुख्य आरोपी संजय वर्मा वर्तमान में उरई जेल में है। शव न मिलने से परेशान मीना सोनी की बहन कई बार अधिकारियों के चक्कर भी काट चुकी है, लेकिन आज तक शव बरामद नहीं हो सका। अब परिजनाें ने सीएम से मिलने का फैसला लिया है। बुधवार को भी अधिकारियोें से मिलने गई थीं।
विज्ञापन
बरामद नहीं हो सकी कार
मीना हत्याकांड में प्रयोग की गई कार को पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी। इस कार के जरिये महिला को झांसी से दिल्ली ले जाया गया था। जहां बाद में हत्या कर दूसरी गाड़ी से शव को कालपी स्थित यमुना ले जाकर नदी में फेंका था। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस की पड़ताल जारी है।