फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meerut overall champion in boxing

बॉक्सिंग में मेरठ ओवर ऑल चैंपियन

Sun, 28 Jul 2019 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut overall champion in boxing
ध्यानचंद स्टेडियम में हुई मंडलीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में ‌चैंपियन रही मेरठ की टीम की खिलाडियो?
बॉक्सिंग में मेरठ ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन

झांसी। खेल निदेशालय लखनऊ और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की ओर से खेली जा रही प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए, जिसमें मेरठ की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। वहीं, बनारस की टीम उपविजेता रही। कानपुर की शिवांगी को बेस्ट बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया।
मेरठ और बनारस के खिलाड़ियों के बीच रिंग में कड़ा संघर्ष रहा। नॉक आउट राउंड में विजेता बनी मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 अंक अर्जित किए। जबकि, 33 अंकों के साथ बनारस की टीम उपविजेता बनी। इसके अलावा फाइनल में विभिन्न भार में हुई भिड़ंत में कई जिलों के खिलाड़ी विजेता बने। सहारनपुर की ग्रासिका ने प्रयागराज की जान्हवी को, मेरठ की मान्या डोंगरा ने गोरखपुर की कृति रेानियार को, कानपुर की दीपांजलि ने गोरखपुर की अन्नू चौहान को रिंग में अपने मुक्कों की बौछार कर हरा दिया।
विज्ञापन

जबकि, आगरा की कल्पना ने मेरठ की सरण्या रस्तोगी को, कानपुर की शिवांगी पाल ने वाराणसी की तनु गुप्ता को, वाराणसी की अंशिका यादव ने मेरठ की क्षमा रानी को, आगरा की खुशी रानी ने गोरखपुर की आयुषी चौहान को, लखनऊ की रागनी उपाध्याय ने गोरखपुर की तनु गौड़ को हराया। वहीं, गोरखपुर की आंचल सिंह ने मेरठ की खुशबू वैद्य को, अलीगढ़ की भारती शर्मा ने मेरठ की सोनिया को, वाराणसी की अंशु ने कानपुर की शीलू साहनी को, मुरादाबाद की गरिमा ने कानपुर की राधिका बसानी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मनीष हजारिया, अरुण कुमार शर्मा, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद मुजफ्फर, आदित्य कुमार, बिपिन कुमार, दीप नारायण, कुलदीप, आदित्य पाल, हसन फैजा जैदी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल कुमार मिश्रा, उपासना नर्वला बब्बर, हसन रजा जैदी मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. रोहित पांडेय ने की। इस मौके पर पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद हसरत, दिनेश कुमार रजक, देवी प्रसाद दीक्षित, योगेश वर्मा, पुष्पेंद्र मौजूद रहे। संचालन संघ के सचिव अब्दुल हमीद व आभार प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed