फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   meena soni murder cese me police mobile ki talash ke liye tothghat pul pr dali rhi dera

मीना सोनी हत्याकांड में पुलिस नोटघाट पुल पर डाले रही डेरा

Sun, 29 Sep 2019 08:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
meena soni murder cese me police mobile ki talash ke liye tothghat pul  pr dali rhi dera
betawa rivar, notghat - फोटो : demo
मीना सोनी हत्याकांड मेें पुलिस मोबाइल की तलाश के लिए नोटघाट पुल पर डाले रही डेरा
विज्ञापन

झांसी। मीना सोनी की हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम दिन भर नोटघाट पहुंचकर पड़ताल कर मोबाइल खोजती रही, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस टीम पकड़े गए चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर गई थी। अब टीम सोमवार को चारों आरोपियों को लेकर कालपी स्थित यमुना पुल लेकर जाएगी। पुलिस ने कई अन्य जानकारियां आरोपियोें से जुटाई हैं।
थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस टीमों ने घटना में शामिल कोतवाली के डड़ियापुरा स्थित शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार किया था। अदालत से पूछताछ के लिए चारों का रिमांड मिलने के बाद रविवार से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। स्वॉट टीम को आरोपियों ने बताया था कि दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की हत्या करने के बाद यमुना स्थित कालपी पुल पहुंचकर उसे फेंक दिया था। उसका मोबाइल संजय वर्मा उपयोग कर रहा था। अपने चालक की गिरफ्तारी होने के बाद डरकर संजय वर्मा ने नोटघाट पुल में मोबाइल फेंक दिया था। आरोपियों से जानकारी के बाद व रिमांड मिलने के बाद टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर अपनी टीम के साथ चारों आरोपियों को नोटघाट पुल लेकर पहुंचे। जहां कई घंटे गोताखोरोें की मदद से मोबाइल तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस बैरंग आरोपियेां को वापस लेकर झांसी पहुंची। अब सोमवार को पुलिस टीम चारों आरोपियों को कालपी स्थित यमुना नदी पर लेकर पहुंचेगी। जहां से शव फेंका था, वहां से पुन: जानकारी लेकर शव को खोजने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस हर स्तर पर सुबूत जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन

चर्चित व्यक्ति ने दिया था संजय का साथ
महानगर के एक चर्चित व्यक्ति ने संजय वर्मा को बचाने का भरसक प्रयास किया था। चर्चित व्यक्ति पुलिस विभाग में खासी पैठ रखता है, साथ ही अपने साथ गनर भी लेकर चलता है। पुलिस अधिकारियों के बंगले से लेकर कार्यालय के आसपास उसकी लग्जरी गाड़ी भी नजर आती है। बताया गया है कि उसने हर स्तर से संजय वर्मा को बचाने का पूरा प्रयास किया था। इसके लिए उसने लखनऊ तक की दौड़ लगाई थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। कई बड़े मामलों को निपटाने में उसकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed