फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medicine support run heart doctor safe life

दवाओं के सहारे चल रहा था ह्रदय, एक ग्राम था खून, डॉक्टरों ने मौत के मुंह से निकाला

Sun, 10 Jan 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Medicine support run heart doctor safe life
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर महिला को नई जिंदगी दी है। एक ग्राम हीमोग्लोबिन वाले मरीज का ह्रदय दवाओं के सहारे चल रहा था। मरीज डेथ ऑन ओटी टेबल की स्थिति में पहुंच गई थी। ऑपरेशन के बीच में मरीज को दो बार सीपीआर भी देना पड़ा। अंतत: उसकी जान बचा ली गई।
विज्ञापन

बबीना के एक अस्पताल से महिला को सामान्य प्रसव के आठ घंटे बाद बहुत ही गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव होने के कारण महिला की स्थिति काफी नाजुक थी। यहां सहायक आचार्य डॉ. रजनी गौतम, सीनियर रेजिडेंट डॉ. गौहर और एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. फरहाद, डॉ. हिमांशु की टीम ने लगभग दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज को ट्रामा सेंटर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट करवाया। डॉ. रजनी ने बताया गया कि मरीज की कनाडी (प्लेसेंटा) का अधिकांश भाग बच्चेदानी से चिपका हुआ था, जो रक्तस्त्राव की वजह था। मरीज की नाड़ी और रक्तचाप भी काफी कम था। मरीज को दो बार सीपीआर दिया गया। उसके बाद बच्चेदानी भी निकालनी पड़ी। ओटी टेबल पर ही मरीज को तीन यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ा। कुल मिलाकर सात यूनिट ब्लड मरीज को चढ़ाया गया। अब मरीज की हालात पहले से काफी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed