{"_id":"a71cef218d957ae3cd4bcef9971c128b","slug":"medicel-shop-s-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे दवा कारोबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे दवा कारोबारी
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बृहस्पतिवार को झांसी में भी दवाओं की दुकानें बंद रहीं, इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हड़ताल के दौरान दुकानदारों ने बैठकें आयोजित कीं और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष नायक के नेतृत्व में सभी थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं ने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान कहा गया कि दवा बाजार एफडीआई जैसे दंश के साथ विभिन्न समस्याओं से घिरा है। इस दौरान फार्मासिस्ट की अनिवार्यता, विदेशी कंपनियों द्वारा मनमाने दाम पर दवा बिक्री, दवा जैसी संवेदनशील वस्तु की दुरुपयोग की संभावना पर विचार हुआ। इस मौके पर विवेक गुप्ता, पंकज पाराशर, संतोष दुबे, नईम खान, रईस चौधरी, रितुराज भसीन आदि मौजूद रहे।
वहीं, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा भी दवा कारोबारियों की हड़ताल को समर्थन दिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दवा कारोबारियों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों के दबाव में विभिन्न तरह के नए कानून लादकर दवा व्यवसायियों को प्रभावित करने की साजिश है। कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, ऋषि प्रताप सिंह, विवेक गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आनंद मिश्रा, अरुण गुप्ता, संजय सर्राफ, सुनील नैनवानी, संतोष साहू, विवेक सेठ, प्रभु दयाल साहू, सौरभ हरायण, सौरभ भट्ट, बृजेंद्र राय, निलेश मोदी, रामजी खरया, निक्की लोहिया, मो. अमजद, मो. इम्तियाज, आशु मित्तल, अतुल जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के बृजेंद्र मोदी ने कहा कि यह सांकेतिक हड़ताल थी, जिसे सभी ने समर्थन दिया।
हड़ताल के विरोध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट
झांसी। जिला चिकित्सालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक में केमिस्ट ड्रगिस्ट द्वारा की गई हड़ताल का विरोध किया गया। सरकार द्वारा तय मानकों का पालन न करने पर देश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में प्रांतीय सचिव डॉ. अनिल कुमार निरंजन, डॉ. आरपी चौधरी, डॉ. आर पी कटियार, ओपी चौधरी, जगपाल सचान, राघवेंद्र सिंह, सुमित महेश्वरी, एचएन त्यागी, डॉ. राम प्रकाश बंसल, डॉ. वीरभान सिंह, एसके द्विवेदी, डॉ. एसवी चतुर्वेदी, डॉ. प्रमोद पटेल आदि ने विचार व्यक्त किए। डॉ. विनय सचान ने आभार जताया।