फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medicall collage me juniur docter ke sath hui thi rangigh

मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई थी रैगिंग

Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
medicall collage me juniur docter  ke sath hui thi rangigh
झांसी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टों के साथ हुई थी रै​गिंग। - फोटो : ???? ????
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई थी रैगिंग
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पांच दिन पहले इमरजेंसी में हुई सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट प्रकरण में रैगिंग की पुष्टि हो गई है। एक वीडियो सामने आने के बाद समिति ने मान लिया है कि जूनियर के साथ रैगिंग हुई। अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
13 फरवरी को देर रात ड्यूटी के दौरान इमरजेंसी में सर्जरी विभाग के दो जूनियर डॉक्टरों में विवाद हो गया। सीनियर और जूनियर डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों डॉक्टरों के कान का पर्दा फट गया था। मामले की शिकायत एंटी रैगिंग समिति से की गई थी। सोमवार को हुई एंटी रैगिंग समिति ने बैठक में दोनों जूनियर डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए। समिति ने माना कि रैगिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रकरण को अनुशासन समिति को भेज दिया गया। इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें सीनियर डॉक्टर जूनियर को घसीटते हुए कमरे में ले जाते हुए दिखा। आसपास खड़े अन्य सीनियर यह घटना देख रहे थे। चूंकि, किसी भी सीनियर की पिटाई से जूनियर का मन खराब हो जाना भी रैगिंग की श्रेणी आता है, ऐसे में समिति ने माना कि जूनियर के साथ रैगिंग हुई है। एंटी रैगिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. एनएस सेंगर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रैगिंग पर न्यूनतम 25 हजार रुपये जुर्माना, कक्षाओं से निलंबन, परीक्षा व हॉस्टल से निलंबन, कॉलेज से निष्कासन आदि कार्रवाई का प्रावधान है। अब समिति कार्रवाई पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की भी चल रही जांच
पीड़ित जूनियर डॉक्टर की भी कॉलेज प्रशासन प्रशासनिक जांच करा रहा है। लगभग 15 दिन पहले शिकायतकर्ता ने सर्जरी विभाग में भर्ती मरीजों के परिजनों के साथ मिलकर एक अधिकारी के घर पर जाकर विवाद किया था। जूनियर डॉक्टर का कहना था कि इमरजेंसी में सामान नहीं है। डॉ. सेंगर ने बताया कि मामले की सूचना 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी गई थी। बाद में जूनियर डॉक्टर के खिलाफ प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed