{"_id":"580fab714f1c1bcf75bc388e","slug":"medical-x-ray-film-finishing-patient-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में एक्सरे फिल्म खत्म, मरीज परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में एक्सरे फिल्म खत्म, मरीज परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
medical news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में एक्सरे फिल्म खत्म हो गई है। ऐसे में विभाग के जिम्मेदार लोग मरीजों को टरका रहे हैं। मरीज करीब एक माह से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें निजी अस्पतालों और रेडियोलॉजी केंद्रों पर दोगुने दाम देने पड़ रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के अधिकारी बजट आने पर व्यवस्था सुधारने की बात कह रहे हैं।
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में दूर दराज से अस्थि रोगों के उपचार के लिए सैकड़ों मरीज आते हैं। एक्सरे फिल्म खत्म होने से अस्थि रोग के मरीजों की जांच पिछले एक माह से नहीं हो पा रही है। मंगलवार को अमर उजाला संवाददाता ने मरीज बनकर मेडिकल कॉलेज के अस्थि विभाग में दी जाने सुविधाओं की पड़ताल की तो वहां एक्सरे फिल्म नहीं मिली। सुबह 11:45 बजे पर्चा बनवाने के बाद संवाददाता 12:15 पर चिकित्सक के पास पहुंचा और पीठ दर्द की शिकायत की। इस पर चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी। इसी बीच कंपाउंडर ने कहा कि अगर बाहर एक्सरे कराते हो तो कम समय लगेगा और सरकारी में कराते हो तो समय ज्यादा लगेगा। एक्सरे कराने के लिए संवाददाता 12:30 बजे मेडिकल कालेज में एक्सरे टेक्नीशियन के पास गया पहुंचा तो वहां एक्सरे फिल्म नहीं होने की जानकारी दी गई। इसके बाद जब संवाददाता निजी जांच केंद्र पर पहुंचा तो वहां बताया गया कि दो फिल्मों पर डिजिटल एक्सरे होगा। इसका शुल्क पांच सौ रुपए लगेगा। जबकि, मेडिकल कालेज में इसकी फीस दो सौ तीस रुपये बताई गई थी।
मेडिकल कॉलेज के पास एक्सरे फिल्म न होने से मरीजों को इसी तरह टरकाया जा रहा है। परेशान होकर मरीज निजी अस्पतालों और रेडियोलॉजी केंद्रों पर एक्सरे कराने को मजबूर हो रहे हैं। उनसे दोगुने दाम वसूले जा रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन बजट न होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
अभी कालेज के पास बजट नहीं
मेडिकल कालेज में पिछले कई दिनों से एक्सरे फिल्म नहीं है। मेडिकल कालेज के पास बजट न होने से यह समस्या है। बजट के लिए शासन को दो बार पत्र भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होते ही एक्सरे फिल्म की व्यवस्था करा दी जाएगी।
- डॉ. हरीशचंद्र आर्य, सीएमएस, मेडिकल कालेज
जांच - मेडिकल कालेज में निजी जांच केंद्र पर
साधारण एक्सरे प्रति फिल्म 44 रुपए 130 रुपए
अल्ट्रासाउंड साधारण 130 रुपए 200 रुपए
डिजिटल एक्सरे प्रति फिल्म 115 रुपए 250 रुपए
सीटी स्कैन 450 रुपए 800 रुपए