फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical students have explored the call details

मेडिकल छात्र की फोन डिटेल खंगाली

Sun, 05 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
 Medical students have explored the call details
मेडिकल छात्र की फोन डिटेल खंगाली - फोटो : demo
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र अश्वनी कुमार की मौत के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने अश्वनी के मोबाइल की डिटेल खंगाली। वहीं, फोरेंसिक विभाग की टीम ने कमरे से सबूत एकत्र कर जांच करने के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करोना निवासी अश्वनी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मुंबई से आए उसके भाई मनोज कुमार ने फार्मा विभाग की अध्यक्ष (एचओडी) डा. शादना कौशिक, डिमोंस्ट्रेटर पंकज चौधरी और अन्य कर्मियों पर आरोप लगाया था कि दलित होने की वजह से उसका उत्पीड़न होता था। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए शनिवार को पुलिस ने अश्वनी के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध नंबर दिखे। फोरेंसिक विभाग की टीम ने पड़ताल के दौरान कमरे से एकत्र वैज्ञानिक तथ्यों को जांच के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी सीओ सिटी डा. जंग बहादुर सिंह यादव ने बताया कि अभी सबूत व तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed