फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Successful surgery of tumor below the brain

मेडिकल कॉलेज : दिमाग के नीचे के ट्यूमर की सफल सर्जरी

Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Successful surgery of tumor below the brain

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आंख-नाक के पीछे और मस्तिष्क के नीचे (स्कल बेस) ट्यूमर का नाक के रास्ते दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन ईएनटी (नाक-कान-गला) और न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने चार घंटे में किया। रोगी की हालात में सुधार होने से डॉक्टर उत्साहित हैं।

ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि करीब 20 दिन पहले राठ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति सिर दर्द और आंखों की रोशनी कम होने की दिक्कत लेकर आया था। संबंधित डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन और एमआरआई कराई तो पता चला कि उसे स्कल बेस ट्यूमर हैं। ट्यूमर से उसकी स्फेनोइड साइनस (स्कल बेस हड्डी) गल चुकी है। इस वजह से पिट्यूटरी ग्रंथी दिख नहीं रही थी। दिमाग में रक्त पहुंचाने वाली और देखने वाली नसों पर ट्यूमर की वजह से दबाव पड़ रहा है। रोगी का सिर दर्द बढ़ रहा था और देखने की क्षमता तेजी से गिर रही थी। ऐसे में रोगी का ऑपरेशन करना मुश्किल था। वहीं, जल्द सर्जरी करना जरूरी था। इस पर डॉ. कश्यप ने न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश राजपूत के साथ ऑपरेशन किया, जो सफल हुआ। रोगी की हालात में अब तेजी से सुधार होने से डॉक्टर उत्साहित हैं।
विज्ञापन




ये भी हुए ऑपरेशन



केस-एक

ललितपुर के 13 वर्षीय बच्चे के नाक में मांस का टुकड़ा बढ़ने लगा। इससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जब जांच कराई तो पता चला कि यह दिमाग के ट्यूमर का हिस्सा है, जो स्कल बेस गलने की वजह से नाक के रास्ते से बढ़ रहा है। इसका दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-दो

प्रेमनगर में रहने वाला आठ वर्षीय बालक घर में करीब दो साल पहले गिर गया था। इससे उसके सिर में चोट आई। कुछ दिन तक वह सही रहा और फिर उसके नाक से पानी आने लगा। परिजनों ने उसका काफी उपचार कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कुछ समय पहले परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। नाक के पानी की जांच करने पर पता चला कि वह दिमाग का पानी (फ्लूड) है, जो स्कल बेस गलने से आ रहा है। इस पर उसका दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया।




केस-तीन

शाहजहांपुर की करीब 60 साल की महिला के सिर में दर्द, चक्कर आने के साथ आंख की रोशनी कम होने लगी थी। जांच कराने पर पता चला कि इसके फ्रंटल साइनल में इंफेक्शन होने की वजह से दिमाग की हड्डी गल चुकी है। यह ऑपरेशन भी काफी जटिल था। इसकी दूरबीन विधि से सर्जरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed