{"_id":"6806a7899a0e51c8d50de728","slug":"medical-college-serious-allegations-against-the-head-of-the-anesthesia-department-a-five-member-team-formed-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-538636-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, पांच सदस्यीय टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, पांच सदस्यीय टीम गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष एवं पैरा मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन पर पद के दुरुपयोग, सीनियर व जूनियर रेजीडेंट्स को परेशान करने का आरोप लगाया गया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों की गई है। सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. सुधाकर पांडेय ने पांच सदस्यीय डॉक्टर्स की टीम के आदेश दिए हैं।
महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण) से की गई शिकायत में छह गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें शासन की धनराशि का दुरुपयोग, कई जगह स्वयं व परिजन के नाम से संपत्तियां लेने के भी आरोप हैं। सीएमओ ने जांच टीम में जिला स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस भदौरिया और डॉ. एनके जैन को नामित किया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच टीम में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ अग्रवाल व डॉ. नीरज बनौरिया को नामित किया है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर जांच टीम बना दी गई है। वहीं, डॉ. अंशुल जैन का कहना है कि मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ कोई शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद ही कुछ कहना संभव है।
विज्ञापन