फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Patient hanged himself in the bathroom

मेडिकल कॉलेज : बाथरूम में मरीज ने लगाया फंदा

Wed, 02 Jul 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Patient hanged himself in the bathroom

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। क्षय रोग की वजह से मेडिकल कॉलेज में 117 दिन से भर्ती मरीज आनंद दास ने मंगलवार दोपहर वार्ड के बाथरूम में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सफाईकर्मी शाम करीब चार बजे जब पहुंचा तो फंदे पर रोगी को लटका देखा तुरंत नर्सिंग स्टाफ को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एसआईसी मौके पर पहुंचे। फंदे से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मोंठ थानांतर्गत गांव अमरा निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई आनंद दास (35) साधु-संत के भेष में रहने लगा था। कुछ समय बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जब मेडिकल कॉलेज में दिखाया, तब पता चला कि उसे क्षय रोग (टीबी) का संक्रमण है। उसके दोनों फेफड़े खराब हो गए हैं। वह बिना ऑक्सीजन के सांस लेने में सक्षम नहीं था। डॉक्टरों ने चार मार्च को उसे चिंताजनक हालात में वार्ड नं. आठ में भर्ती कराया। तब से लगातार उपचार चल रहा था। करीब 15 दिन से उसकी हालत में सुधार नजर आ रहा था। वह कुछ समय के लिए ऑक्सीजन मास्क हटाकर आराम से सांस ले पा रहा था, लेकिन चार-पांच दिन से वह उल्टी-सीधी बातें कर रहा था। सोनू ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह आनंद को खाना खिलाकर खुद नीचे भोजन करने चला गया। जब वह वार्ड में लौटकर आया तो देखा कि शौचालय की तरफ भीड़ जुटी है। वहां पहुंचा तो देखा कि भाई फंदे पर लटका हुआ है।एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि मृतक आनंद दास चार मार्च से गंभीर टीबी के संक्रमण की वजह से भर्ती था। वह मानसिक रूप से भी कमजोर था, जिसका उपचार चल रहा था। सोनू के अनुसार, उसका भाई उपचार की वजह से भी परेशान था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed