फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college gets 3.5 crore

मेडिकल कॉलेज को मिले साढ़े तीन करोड़

Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Medical college gets 3.5 crore
Medical college gets 3.5 crore
झांसी। मरीजों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को शासन से साल की दूसरी किस्त के तौर पर साढ़े तीन करोड़ रुपये बजट मिल गया है। यह बजट दवाओं के मद में मिला है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस बजट से एक करोड़ रुपये की ऑक्सीजन गैस और सवा-सवा करोड़ रुपये की दवा व केमिकल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को शासन से साल में दो बार बजट मिलता है। पहली किस्त के बजट से खरीदी गई दवाओं का मौजूदा समय में जबरदस्त टोटा हो गया है। ओपीडी में गिनी चुनी ही दवाएं मिल पा रही हैं। वहीं, वार्डों व इमरजेंसी में भी भर्ती मरीजों को कुछ दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का सरकारी चिकित्सालय में भी इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। अब शासन ने मेडिकल कॉलेज को दूसरी किस्त के रूप में साढ़े तीन करोड़ रुपये बजट और दे दिया है। बजट मिलने के बाद मरीजों को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। साढ़े तीन करोड़ रुपये में से कॉलेज प्रशासन एक करोड़ रुपये की ऑक्सीजन गैस की खरीद करेगा। इसके अलावा सवा-सवा करोड़ रुपये की दवा व केमिकल की खरीद की जाएगी। दीपावली के बाद कॉलेज प्रशासन इसके लिए आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन

वर्जन..
शासन से मेडिसिन मद में साढ़े तीन करोड़ रुपये बजट मिल गया है। इसमें से एक करोड़ रुपये की ऑक्सीजन गैस व सवा-सवा करोड़ रुपये की दवा और केमिकल खरीदेंगे।
- डॉ. हरीशचंद्र आर्या, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed