फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   media contribution must in save indian culture

संस्कृति के संरक्षण में मीडिया का योगदान जरूरी: प्रदीप

Tue, 25 Dec 2018 01:21 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 25 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
media contribution must in save indian culture
pradeep jain aditaya - फोटो : demo
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में मीडिया का योगदान बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

करगुवां जी के जैन तीर्थ में तीर्थ प्रभावना के सम्मेलन में सोमवार को उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भगवान राम, तीर्थंकर महावीर की मर्यादा और उनके संदेशों को आत्मसात करना चाहिये और मीडिया से जुडे़ लोगों को अधिक से अधिक अध्ययन करना चाहिये। विधायक सागर जैन ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में जैन समाज का बड़ा योगदान है। धार्मिक शिक्षण संस्थाओं को खोलने और बच्चों की साप्ताहिक पाठशाला लगाकर उन्हें नैतिक शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है। भेल झांसी के पूर्व प्रबंध निदेशक मुकेश खासगीवाला व जैन पत्र संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान सरकार का कर्तव्य है। वरनावा गुरुकुल के अध्यक्ष ब्रह्मचारी अतुल भईया ने कहा कि भारत में संस्कृति के संरक्षण के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक व बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों के प्राचीन मंदिरों का संरक्षण आवश्यक है। आर्यिका पूर्णमति माता जी ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता ही उसकी जान है। इस अवसर पर कैलाश चंद्र जैन, शास्त्री परिषद के  राष्ट्रीय महामंत्री ब्रह्मचारी जय निशांत, विकास जैन ने भी विचार प्रकट किये। संचालन उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने किया। आभार संकल्प जैन लकी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed