फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meat piece found in passenger s vegetarian food in Gatimaan Express

ट्रेन के शाकाहारी खाने में मांस: यात्री ने ऑर्डर किए छोले-कुल्चे, पैकेट खोला तो मिला मीट का टुकड़ा; जांच शुरू

Sun, 25 Jun 2023 08:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 08:17 PM IST
सार

कोच संख्या सी-7 में राजेश कुमार तिवारी अपनी पत्नी प्रीति के साथ सफर कर रहे थे। उन्होंने दोनों के लिए छोले-कुल्चे ऑर्डर किए थे।

विज्ञापन
Meat piece found in passenger s vegetarian food in Gatimaan Express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने गतिमान एक्सप्रेस में यात्री के खाने में मांस का टुकड़ा निकलने के मामले की रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यात्री ने मामले की शिकायत ट्वीट कर रेल मंत्रालय से की थी।

विज्ञापन

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 12049 गतिमान एक्सप्रेस के कोच संख्या सी-7 में राजेश कुमार तिवारी अपनी पत्नी प्रीति के साथ सफर कर रहे थे। उन्होंने दोनों के लिए छोले-कुल्चे ऑर्डर किए थे। ग्वालियर में उनको ऑर्डर किया हुआ शाकाहारी खाना परोस दिया गया। खोलने पर छोले के अंदर मांस का टुकड़ा पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत उन्होंने कोच में मौजूद वेंडर से की तो उसने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह तो सिर्फ खाना सर्व कर रहा है। बनकर कहीं और से आता है। यात्री की ओर से इसकी शिकायत ट्वीट के जरिये रेल मंत्रालय से की गई है। वहीं, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed