फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MCH degree studies started in plastic surgery

Jhansi News: प्लास्टिक सर्जरी में शुरू हुई एमसीएच डिग्री की पढ़ाई

Sun, 23 Aug 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
MCH degree studies started in plastic surgery
झांसी। मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्गिया) की पढ़ाई शुरू हो गई है। जिसके चलते काउंसलिंग से दो डॉक्टरों आ गए हैं। अब तक एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) की ही पढ़ाई होती थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन करीब तीन वर्ष से प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में प्रयास कर रहा था। गत वर्ष न्यूरो सर्जरी में एमसीएच और न्यूरो मेडिसिन में डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) की पढ़ाई शुरू की गई थी। इस बार अनुमति मिलने के बाद प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच करने के लिए दो डॉक्टर डॉ. आकाश कुमार सिंह व डॉ. अंशिका राजेन वर्मा को भेजा है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच डिग्री के लिए दो डॉक्टर आ गए हैं।
विज्ञापन


एमसीएच व डीएम के लिए आए नौ डॉक्टर
काउंसलिंग से न्यूरो सर्जरी में चार डॉक्टर डॉ. विवेक कुमार जायसवाल, डॉ. श्याम किशोर गुप्ता, डॉ. शालू यादव व डॉ. ललित यादव आ गए हैं। न्यूरो मेडिसिन में डीएम करने के लिए डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. साची कल्यानी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रितुराज लक्षकार, डॉ. ओजस्वी पांडेय आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed