फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MBBS student fought with death for three days, could not save his life

Jhansi News: तीन दिन तक मौत से लड़ता रहा एमबीबीएस का छात्र, नहीं बच सकी जान

Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
MBBS student fought with death for three days, could not save his life
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सड़क हादसे में घायल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र ने शुक्रवार को उपचार के दौरान गुरुग्राम में दम तोड़ दिया। एक दिसंबर को खाना खाने के लिए जाते समय पैरामेडिकल कॉलेज के बाहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया था। गंभीर हाल में उसे गुरुग्राम ले जाया गया था। छात्र की मौत से मेडिकल कॉलेज के उसके साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।


दोस्तों की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। दोस्तों के मुताबिक एक दिसंबर की शाम 7 बजे ललित हॉस्टल से खाना खाने को बाहर निकला था। हॉस्टल से बाहर पहुंचने पर गढ़मऊ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर ललित को मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम ले जाया गया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed