फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mbbs student death cbcid investigation begin

एमबीबीएस छात्रा की मौत की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
mbbs student death cbcid investigation begin
झांसी। तीन साल पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में संदिग्ध हालात में एमबीबीएस छात्रा की मौत की सीबीसीआईडी जांच शुरू हो गई है। कानपुर से झांसी पहुंची टीम ने विश्वविद्यालय चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तत्कालीन चिकित्सकों व स्टाफ के भी बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 29 व 30 सितंबर 2016 की रात एमबीबीएस छात्रा प्रीति मिश्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी थी। नवाबाद पुलिस ने मृतका के भाई अंकुर मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में कोई नतीजा न निकलने पर पुलिस ने 6 अप्रैल 2017 को मामले में फाइनल रिपोर्ट भी लगा ली थी।
विज्ञापन

परिजन लगातार हत्या का आरोप लगा रहे थे। मामले में फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद परिजनों ने नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन से शिकायत की थी। जहां मामले की पुन: जांच के आदेश दिए थे। प्रकरण की जांच अब सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। कानपुर सीबीसीआईडी टीम के इंस्पेेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने विश्वविद्यालय चौकी पहुंचकर तत्कालीन चौकी प्रभारी से घटना की जानकारी ली। इसके अलावा, टीम ने ड्यूटी पर तैनात रहे तत्कालीन चिकित्सकों व स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed