फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MBBS 50 percent course not complete doctor holiday cancil

एमबीबीएस का 50 फीसदी कोर्स ही पूरा, डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त

Wed, 06 Jan 2021 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
MBBS 50 percent course not complete doctor holiday cancil
झांसी। कोरोना वायरस के चलते छुट्टी पर चले गए एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई लगभग 50 फीसदी ही पूरी हो सकी है। इस कारण शासन ने चिकित्सा शिक्षकों (डॉक्टरों) को सर्दियों में मिलने वाला 15 दिन का अवकाश निरस्त कर दिया है। वहीं, सत्र भी इस बार एक महीने देरी से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी का असर एमबीबीएस के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। महामारी का असर बढ़ने के कारण छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर चले गए थे। कोविड दौर में चिकित्सकों के दिन-रात ड्यूटी में जुटे रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। ऑनलाइन पढ़ाई कराने के बावजूद किसी का 40 प्रतिशत तो किसी का 50 फीसदी कोर्स ही पूरा हो सका। जनवरी से प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के एमबीबीएस छात्र-छात्राएं पहले की तरह कक्षाओं में आकर पढ़ाई करने लगे हैं। ऐसे में अब शासन ने कोर्स पूरा कराने के लिए चिकित्सा शिक्षकों के 15 दिन का शीतकालीन अवकाश निरस्त कर दिया है। डीन डॉ. संजया शर्मा ने बताया कि कोविड दौर में भी एमबीबीएस छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाती रही। बचा हुआ कोर्स भी समय रहते पढ़ाई पूरा हो जाएगा। जनवरी में सप्लीमेंट्री परीक्षा शुरू हो जाएगी। फरवरी में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। 2016, 2017 और 2018 बैच के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। वहीं, प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि शासन की तरफ से आदेश प्राप्त होने के बाद चिकित्सा शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त करने के संबंध में आदेश निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed