फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mayer cut Legislators kites

मेयर ने काटी विधायक की पतंग

Sun, 15 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mayer cut Legislators kites
kites, jhansi news - फोटो : demo
‘बचपन बचाओ’ कार्यक्रम के तहत मकर संक्रांति पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पतंग प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सात पेंच काटने पर आदित्य सोनी को प्रथम पुरस्कार मिला। जीआईसी ग्राउंड पर हुई प्रतियोगिता में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने भी पतंग पेंच लड़ाए। इस दौरान मेयर किरण वर्मा ने विधायक रवि शर्मा की पतंग काट दी। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत होते ही आसमान में रंग बिरंगी पतंगों की छटा बिखर गई। प्रतियोगिता में ओजस सक्सेना, अक्षय प्रताप सिंह, करन साहू, विनय प्रताप सिंह, सोनू गुप्ता, यशराज आदि ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी आदित्य को प्रथम, उज्जवल श्रीवास्तव को द्वितीय और निखिल साहू को तृतीय पुरस्कार मिला। मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि अपनी संस्कृति को न भूलें और बच्चों का बचपन इन कार्यक्रमों के जरिए दिखाई दे ऐसा प्रयास सबको करना चाहिए।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि लोगों का उत्साह देख उन्होंने भी पतंग उड़ाई। यह पूछने पर कि आपने विधायक की पतंग काट दी तो वह इस सवाल को हंस कर टाल गईं। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुबोध गुवरेले, सुमन पुरोहित, नीता अवस्थी, हीरा रायकवार, कुमुद शर्मा, कुसुम कुशवाहा, कंचन जायसवाल, मृदुलकांत श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल, तेज सिंह गौर, सोनू बाजपेयी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग पर मोदी का चित्र 
जीआईसी ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी पतंग लिए कुछ युवक दिखाई दिए। पतंग पर 500 और 2000 के नए नोटों की तस्वीर भी थी। लोग चर्चा करते रहे कि ऐसी पतंगें तो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस बारे में आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि का कहना है कि वहां मोदी की तस्वीर वाली पतंग नहीं थीं। किसी भाजपाई ने न तो ऐसी कोई पतंग उड़ाई और न ही लेकर आया था। डीएम अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। मामला सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सपा और भाजपा के चुनाव चिह्न वाली पतंगें जब्त
सीपरी बाजार इलाके के चमनगंज की एक दुकान पर शनिवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न बनी एक दर्जन पतंगों को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि चमनगंज निवासी पतंग विक्रेता सलीम को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और 107/116 में कार्रवाई की गई। बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed