Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mayabati said If our government is formed we will give statehood to Bundelkhand

मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे; चुनावी बॉन्ड मामले पर BJP पर बोला हमला

Tue, 14 May 2024 08:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 May 2024 08:03 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के मामले से उजागर हो गया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूंजीपतियों से पैसा लिया। कांग्रेस, भाजपा समेत कई दल इसमें शामिल हैं, लेकिन बसपा ने कभी पूंजीपतियों से पैसा नहीं लिया।

विज्ञापन
Mayabati said If our government is formed we will give statehood to Bundelkhand
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे। इसके साथ ही बुंदेलखंड में पानी और बेरोजगारी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मंगलवार को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी रविप्रकाश कुशवाहा और जालौन सीट पर बसपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र गौतम के समर्थन में गुरसराय में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन जनता बेरोजगारी की समस्या से उबर नहीं पाई और देश का विकास भी बाधित रहा। इसी तरह भाजपा और आरएसएस की सरकार में जातिवाद और पूंजीवाद की राजनीति हो रही है, जिसका लाभ देश के चंद-पूंजीपतियों को मिल रहा है। अब जनता भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी के झांसे में आने वाली नहीं है। चुनावी बॉन्ड के मामले से उजागर हो गया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूंजीपतियों से पैसा लिया। कांग्रेस, भाजपा समेत कई दल इसमें शामिल हैं, लेकिन बसपा ने कभी पूंजीपतियों से पैसा नहीं लिया। बसपा ने जनता से थोडे़-थोड़ पैसे लेकर राजनीति की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा के नेतृत्व में सरकार बनी, इस दौरान किसानों को सस्ते दामों पर उपकरण उपलब्ध कराए गए। बुंदेलखंड में पानी की समस्या के निराकरण की दिशा में कार्य किया। भाजपा और आरएसएस की जातिवादी, पूंजीवादी सोच के चलते दलित, मुस्लिमों, पिछड़ों का विकास नहीं हुआ। सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा नहीं भरा गया। समाजवादी पार्टी ने सरकार में आने के बाद एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण को ही समाप्त कर दिया। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ज्यादातर कार्य निजी कंपनियों से कराए जा रहे हैं, इसके चलते यहां भी आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा।

विज्ञापन

देश में मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों की हालत खराब
मायावती ने कहा कि इन दिनों देश में मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों की हालत भी खराब है, सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने इसे उजागर कर दिया है। किसान भी आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण मध्य वर्ग भी परेशान है। देश में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बसपा के साथ ही सुरक्षित है, इसलिए बसपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं, जिससे केंद्र में बसपा की सरकार बन सके। 

विरोधियों की कठपुतली बने प्रत्याशी को हटाया
झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदलने के मामले में मायावती ने कहा कि इस सीट पर कुशवाहा समाज का अधिक प्रभाव है, इसलिए यहां कुशवाहा समाज से प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन वह प्रत्याशी विरोधियों के हाथों की कठपुतली बन गया था। इसकी जानकारी होने पर उसे पार्टी से बाहर किया गया। उसके बदले कुशवाहा समाज से ही अयोध्या के रविप्रकाश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed