फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mauranipur kand ke aaropi abhi bi pakd se dur

सराफा कारोबारी की हत्या के तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 19 Jun 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
mauranipur kand ke aaropi abhi bi pakd se dur
मऊरानीपुर गोलीकांड में घायल हुए मुकेश अग्रवाल से अस्पताल में मुलाकात करते भाजपाई। - फोटो : REPORTERS
झांसी। मऊरानीपुर में सराफा कारोबारी की हत्या के तीन आरोपी घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। वहीं, घटना पर राजनीति गरमाई हुई है। शनिवार को सपा और भाजपा के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस मुद्दे पर सपा ने जहां भाजपा को घेरा, तो वहीं भाजपा ने पुलिस ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

रविवार रात मऊरानीपुर में सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल को गोली मार दी गई थी। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी दिल्ली में मौत हो गई थी। तनावपूर्ण माहौल में शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पांच की गिरफ्तारी कर ली गई है, लेकिन तीन आरोपी राकेश सेठिया, मनीष सेठिया व अखिलेश विश्वकर्मा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। घटना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। शनिवार को सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्या समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सरकार की आलोचना की। वहीं, भाजपाइयों ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सरावगी की अगुवाई में मृतक कारोबारी के भाई मुकेश अग्रवाल से अस्पताल में मुलाकात की। इसके बाद एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उदय लुहारी, संजीव अग्रवाल, सुरेश मनकानी, प्रदीप नगरिया, अनूप सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed