फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur Case: After the video surfaced, the accused fled from the house

मऊरानीपुर प्रकरण: वीडियो सामने आने के बाद आरोपी घर छोड़कर भागे

Thu, 07 Sep 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur Case: After the video surfaced, the accused fled from the house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मऊरानीपुर में युवक को जंजीरों से बांधकर घसीटने वाला सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद से घटना में शामिल लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बुधवार रात पुलिस ने इनकी तलाश में उनके घरों पर दबिश दी लेकिन, आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।



मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ला निवासी नरेंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर पुरानी मऊ निवासी राजदीप अपनी बहन भारती समेत कई महिलाओं को लेकर उसके घर में घुस आया। इन लोगों ने उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ-पांव जंजीर से बांधकर उसे मुहल्ले भर में घसीटा। राजपाल ने उसके ऊपर चप्पलें बरसाई जबकि भारती ने डंडों से पीटा। नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने राजदीप एवं भारती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने राजपाल एवं भारती को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। बुधवार रात को इनकी तलाश में पुलिस पहुंची लेकिन, वीडियो में नजर आ रहा कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। कोतवाल तुलसी राम पांडेय के मुताबिक आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


इनसेट
नरेंद्र को चुकानी पड़ी दोस्ती की कीमत
बुरी तरह से पीटे गए नरेंद्र को दोस्ती की कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस का कहना है नरेंद्र की आरोपियों के परिवार के एक युवक अंशुल से दोस्ती है। अंशुल अपनी महिला मित्र को लेकर अक्सर उसकी क्लीनिक में आकर बैठता था। यह बात अंशुल और उसके महिला मित्र के परिजनों को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनों के ही परिजन उसकी क्लीनिक में जा धमके। यहां नरेंद्र को बुरी तरह मारा-पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed