फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Matri puspa syllabus

साहित्यकारों ने कहा- मैत्रेयी पुष्पा के उपन्यास को कोर्स से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण

Tue, 22 Nov 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Matri puspa syllabus
झांसी। हिंदी के माथे पै बिंदी बुंदेली की धरदई, इस पंक्ति को चरितार्थ करने वाली बुंदेलखंड की बैटी मैत्रेयी पुष्पा के चर्चित उपन्यास इदन्नमम को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से बाहर किए जाने पर साहित्यकार आहत हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बुंदेलखंड की धरती का अपमान बताया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपन्यासकार डा. पीके अग्रवाल का कहना है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तथा सरकार का यह निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बुंदेलखंड की बेटी मैत्रेयी पुष्पा ने इदन्नमम उपन्यास के माध्यम से बुंदेलखंड की राजनीतिक व सांस्कृतिक झलक को पूरे देश तक पहुंचाया है। अग्रवाल का कहना है बुंदेलखंड के ही आचार्य महाकवि केशव की कृतियां बीयू के कोर्स में नहीं हैं, जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में महाकवि केशव की कृतियां अभी भी पाठ्यक्रम में शामिल हैं। अग्रवाल ने कहा मैत्रेयी पुष्पा बुंदेलखंड की शान हैं। उनके अलमा कबूतरी उपन्यास व ललमनियां जैसे कहानी संग्रह भी बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत व परंपराओं को उजागर करते हैं।
विज्ञापन

इतिहासकार हरगोविंद कुशवाहा का कहना है कि विश्वविद्यालय का यह निर्णय अफसोसजनक है। बुंदेलखंड के जीवन दर्शन को उजागर करने वाले उपन्यास को बीयू के पाठ्यक्रम से बाहर किया जाना बुंदेलखंड की धरती का अपमान है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में रखना और बाहर करना विश्वविद्यालय का अधिकार: मैत्रेयी पुष्पा
झांसी। इदन्नमम को बीयू के कोर्स से बाहर किए जाने के सवाल पर इस उपन्यास की लेखिका मैत्रेयी पुष्पा ने कहा कि किसी भी कृति को पाठ्यक्रम में रखना और बाहर करना विश्वविद्यालय का अपना अधिकार है। पिछले पांच वर्ष से यह उपन्यास विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल था। उन्होंने कहा कि उनका उपन्यास इदन्नमम बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर है, इसके अलावा अलमा कबूतरी व ललमनियां जैसी कृतियों में भी बुंदेलखंड की राजनीतिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का समावेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed