फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Matatila dam damaged turbines, water supply affected

माताटीला बांध की टर्बाइन खराब, जलापूर्ति प्रभावित

Wed, 10 May 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Matatila dam damaged turbines, water supply affected
water supply - फोटो : demo
मंगलवार की शाम माताटीला बांध पर तीन नंबर टर्बाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से बबीना होकर झांसी आने वाले पानी की रफ्तार थम गई। देर रात स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जल निगम के अधिकारी माताटीला बांध पर मौके पर पहुुंच गए। हालांकि, इस समस्या के कारण बुधवार को शहर की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

माताटीला बांध पर जल विद्युत उत्पादन की तीन इकाइयां (ग्यारह- ग्यारह मेगावाट) स्थापित हैं। सिंचाई विभाग को जब बांध से पानी छोड़ना पड़ता है, तब इन इकाइयों की टर्बाइन चलाकर ही पानी छोड़ा जाता है। इससे बिजली भी बन जाती है और दूसरा नदी में पानी छोड़ने का काम भी हो जाता है। यहीं पानी बबीना जल शोधन केंद्र तक भी पहुंचता है। माताटीला से बबीना जल शोधन केंद्र में पानी पहुंचने के बाद दो पाइप लाइनों से झांसी शहर को आपूर्ति दी जाती है। इसमें एक लाइन की क्षमता पैंतालीस एमएलडी व दूसरी की एक सौ एमएलडी की है। मंगलवार की शाम माताटीला पर टर्बाइन नंबर तीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बबीना जल शोधन केंद्र आने वाली पाइप लाइनों में पानी की रफ्तार कम हो गई और झांसी पानी आना भी कम हो गया। सिविल लाइन टंकी न भरने से मंगलवार की शाम संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

साथ ही देर रात तक सिविल लाइन, सीपरी बाजार, मसीहागंज, खातीबाबा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, सागर गेट, तालपुरा, खुशीपुरा, मिशन कंपाउंड, खंडेराव गेट की टंकियां नहीं भर सकी। इससे बुधवार की सुबह संबंधित क्षेत्रों के जलापूर्ति ठप रहने की आशंका जताई गई हैं। इस मामले में बबीना जल शोधन केंद्र के उपखंड अधिकारी अमित कटियार ने बताया कि टर्बाइन की तकनीकी खराबी दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। इस समस्या के दूर होने के बाद ही स्थिति को सामान्य बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed