फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mata rani darbar decorate

भव्य सजेंगे मां भवानी के दरबार, घर-घर होगी जय-जयकार

Sat, 17 Oct 2020 03:19 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Mata rani darbar decorate
demo pic... - फोटो : amar ujala
जय मां अंबे, जय मां जगदंबे के जयकारों के साथ शनिवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। देवी मंदिरों में मां के अनुपम स्वरूपों के दर्शन के लिए सुबह चार बजे से श्रद्धालु उमड़ पडे़ंगे। हालांकि इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को कोविड - 19 से बचाव के लिए मास्क पहनकर भी आना होगा। वहीं, कई जगहों पर दुर्गा उत्सव पर घट स्थापना होगी और मां दुर्गा की मूर्तियां भी विराजमान की जाएंगी। शुक्रवार को कई दुर्गा उत्सव समितियां सजावट करती नजर आयीं।
विज्ञापन


सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा मां जगदंबा को पोशाक एवं प्रसाद अर्पण किया जाता है। पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं। नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। पंचकुइयां मंदिर में हर साल लगने वाला मेला कोविड - 19 से बचाव के कारण नहीं लग रहा है। हालांकि श्रद्धालु सुबह 4 बजे से मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ पडे़ंगे। दर्शन एवं जलाभिषेक कर प्रसाद एवं पोशाक अर्पण करेंगे। इसी प्रकार से सीपरी में लहर की माता मंदिर, विश्व विद्यालय की पहाड़ी पर स्थित कैमासन मंदिर, मैमासन मंदिर, लक्ष्मी तालाब स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर, महाकाली मंदिर में श्रद्धालुओं को तांता लगा रहेगा।
विज्ञापन


इन मंदिरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानक को पूरे करने के लिए व्यवस्थाएं बनायी गई हैं। इधर, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन देवी मंदिरों एवं पंडालों के आस पास सफाई व्यवस्था की जाए। कोविड - 19 से बचाव के लिए भी सुबह - शाम सैनिटाइज किया जाए। बिना मास्क के किसी भी भक्त को प्रवेश नहीं दिया जाए। बैठक में राम प्रकाश तिवारी, बाबूलाल जारौलिया, महेश उपाध्याय, संजय शर्मा, अमर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वार्थ सिद्धि योग में करें घट पूजा, प्रज्ज्वलित करें अखंड दीप
शनिवार 17 अक्तूबर को नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। घट पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:42 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद राहु काल शुरू होगा। इस अवधि में पूजा अनुष्ठान कार्य शुभ नहीं होता है। राहु काल की समाप्ति के बाद फिर दोपहर 11:50 बजे से रात्रि तीन बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो पूजा अनुष्ठान के लिए अति शुभ मुहूर्त होगा। घट पूजा के साथ अखंड दीप भी प्रज्ज्वलित होता है और ज्वारे भी बोए जाते हैं।

यह रहेगा देवी मंदिरों में आरती का समय
पंचकुइयां मंदिर में सुबह 4 बजे और रात नौ बजे आरती होगी। पुजारी हरी शंकर चतुर्वेदी के अनुसार प्रत्येक श्रद्धालु मास्क पहनकर आए। बिना मास्क के प्रवेश पर रोक रहेगी। इधर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर में मां पीतांबरा के मंदिर में आरती सुबह छह बजे और शाम 7:30 बजे होगी। आचार्य हरीओम पाठक ने कहा कि कोविड - 19 से बचाव के लिए मंदिर परिसर में प्रबंध किए गए हैं। इधर, लक्ष्मी तालाब स्थित महाकाली मंदिर में सुबह 7:30 बजे, दोपहर 12 बजे तथा शाम को 7:30 बजे से आरती होगी। शयन आरती रात 10:30 बजे से होगी। यह जानकारी पुजारी विजय त्रिवेदी एवं गोपाल त्रिवेदी ने दी है।


पुरुषोत्तम मास के समापन पर मंदिरों में मनायी दीपावली
महानगर के मंदिरों में शुक्रवार को पुरुषोत्तम मास के समापन दिवस अमावस्या पर दीपावली का उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन गाए और दीप प्रज्ज्वलित किए। श्री बांके बिहारी मंदिर में पुजारियों ने विधि विधान से श्री बांके बिहारी जी का अभिषेक, श्रृंगार और पूजन किया। पुजारी जगदीश मिश्रा ने महा आरती कर बुंदेली व्यंजनों का भोग अर्पण किया। इस मौके पर फूल बंगला सजाया गया। अनिल हयारण, विजय मिश्रा, सरोज मिश्रा, मधु खरे आदि मौजूद रहीं। इधर, पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। लक्ष्मण गंज स्थित श्री कृष्ण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के समापन पर भगवान श्री कृष्ण का महाभिषेक किया गया। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed