{"_id":"67a5191e60698a8b6404df22","slug":"master-plan-road-will-be-built-from-gariagaon-to-ballampur-rs-459-crore-approved-for-construction-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-489151-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गरियागांव से बल्लमपुर तक बनेगी मास्टर प्लान रोड, निर्माण के लिए 4.59 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गरियागांव से बल्लमपुर तक बनेगी मास्टर प्लान रोड, निर्माण के लिए 4.59 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गरियागांव से बल्लमपुर तक तीन किलोमीटर लंबी मास्टर प्लान रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन ने 4.59 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो सकता है।
सड़क बनने से ललितपुर जाने के लिए सीपरी बाजार समेत आसपास के निवासियों को करीब छह से सात किलोमीटर तक का सफर कम करना पड़ेगा। बताया गया कि अभी सीपरी बाजार, प्रेमनगर, नगरा के लोगों को ललितपुर तक जाने के लिए रक्सा हाईवे या फिर इलाइट से जेल चौराहा होकर जाना पड़ता है। इससे शहर में ट्रैफिक भी बढ़ता है। लोगों को ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ती है।
झांसी विकास प्राधिकरण ने ललितपुर मार्ग को जोड़ने के लिए मास्टर प्लान रोड बनाने की योजना बनाई गई थी। इसकी शुरुआत गरियागांव से होगी और बल्लमपुर के रेलवे अंडरब्रिज तक इसका निर्माण कराया जाएगा। कार्य के मानक और गुणवत्ता की जिम्मेदारी जेडीए की होगी। जेडीए को समय सीमा में कार्य पूरा करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन..
गरियागांव से बल्लमपुर तक बनने वाली तीन किलोमीटर की सड़क के लिए 4.59 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए