{"_id":"6297bb77ad76f23d16103e3d","slug":"massive-fire-broke-out-in-three-storey-building-elderly-couple-killed-seven-saved-jhansi-news-jhs221966381","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की मौत, सात को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की मौत, सात को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नरिया बाजार इलाके में बुधवार की तड़के चार बजे तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत के पहले तल पर साड़ी का शोरूम है और तीसरी मंजिल पर मकान। गोदाम से उठीं आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी इमारत को घेर लिया। इस अग्निकांड में तीसरी मंजिल पर मकान में मौजूद वृद्ध दंपती की मौत हो गई जबकि बचाव दल ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की 11 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव कार्य में कोतवाल समेत पांच फायर कर्मी भी मामूली रूप से झुलस गए।
झांसी कोतवाली क्षेत्र के नरिया बाजार में तीन मंजिला इमारत में पूनम साड़ी भंडार नाम से श्रीराम अग्रवाल का बड़ा शोरूम है। नीचे की दो मंजिलों पर साड़ी का शोरूम है, जबकि सबसे ऊपरी मंजिल में वह परिवार के साथ रहते थे। एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक घटनास्थल को देखकर पता चला कि निचले तल पर सीढ़ियों के पास रखे इनवर्टर में अचानक विस्फोट हुआ। इससे निकली चिंगारी ने वहां खड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। यहां एक स्कूटी से निकला पेट्रोल फर्श पर बिखरा पड़ा था। उसके सहारे आग तेजी से सीढ़ियों तक पहुंच गई। यहां दुकान का पूरा माल भरा था। चंद मिनट में आग ने इसे अपनी चपेट में लिया। खिड़की के रास्ते धुआं बाहर निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
उधर, करीब बीस मिनट के भीतर आग सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। यहां सबसे पहले शांति देवी (68) पत्नी श्रीराम ने आग देखी। उनका शोर सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य जाग गए। सभी बालकानी में आकर बचाने के लिए गुहार लगाने लगे। तब तक पुलिस की मदद से अंदर फंसे सात सदस्यों को मोहल्ले के लोगों ने इमारत के बाहर सीढ़ी एवं साड़ी लटकाकर किसी तरह निकाला लेकिन, शांति देवी एवं श्रीराम धुआं भर जाने से बेहोश होकर गिर गए और आग की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भोर में 4.35 पर फायर ब्रिगेड को अग्निकांड की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला। बचाव कार्य के दौरान कोतवाल तुलसीराम पांडेय समेत पांच फायरकर्मी भी घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।