फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Massage in not believe, call necessary

मैसेज पर न करें भरोसा, फोन पर बात जरूर कर लें

Tue, 31 Dec 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Massage in not believe, call necessary
झांसी। जालसाजों द्वारा फेसबुक से फोटो चुराने के बाद उसी नाम से दूसरी आईडी बनाकर नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले एक हफ्ते में ऐसे दो नए मामले सामने आए हैं। गनीमत रही कि जिनके पास मैसेज पहुंचा, उन्होंने रुपये डालने से पहले संबंधित व्यक्ति को फोन कर हकीकत का पता लगा लिया। पुलिस की आईटी सेल अब जालसाजों का पता करने में जुट गई है।
विज्ञापन

होता यह है कि जालसाज फेसबुक से आपके व्यक्तिगत प्रोफाइल से फोटो लेकर उसी नाम से दूसरी आईडी बना लेते हैं। इसके बाद आपसे जुड़े दोस्तों और रिश्तेदारों को भावुक मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की जाती है। रुपये भेजने के लिए बैंक एकाउंट नंबर, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई का रास्ता सुझाया जाता है। जो झांसे में आ जाते हैं, वह बिना पड़ताल किए ही रुपये डाल देते हैं। पिछले एक हफ्ते में शहर में रहने वाले डॉ. अजय गौतम और सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को निशाना बनाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि दोनों ने रुपये डालने से पहले संबंधित व्यक्ति से मोबाइल पर सीधी बात कर ली, जिससे वह ठगी का शिकार होने से बच गए। इस संबंध में एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस तरह का किसी भी व्यक्ति के समक्ष मामला आए। वह मैसेज पर विश्वास न कर, पहले संबंधित व्यक्ति पर फोन पर अवश्य बात कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed