फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman travelling with her husband dies in an accident

Jhansi News: पति के साथ जा रही विवाहिता की हादसे में मौत

Wed, 09 Jul 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman travelling with her husband dies in an accident

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सोमवार सुबह पति के साथ रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जाते समय इंदरगढ़ (दतिया) में विवाहिता की बाइक से गिरने से मौत हो गई। हालांकि, उसके मायकेवालों इसे हादसा मानने से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के करेरा निवासी प्रशांत प्राइवेट काम करता है। उसने बताया कि सोमवार सुबह वह पत्नी शिवानी (23) समेत अपने एक साल के बेटे वेदांश को लेकर बाइक से रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए निकला था। इंदरगढ़ के पास पहुंचने पर रास्ते में एक गड्ढे से गाड़ी को धक्का लग गया। इससे शिवानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इंदरगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना पर शिवानी के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाने लगे। प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


एक साल के बेटे को नहीं आई चोट

शिवानी के साथ ही उनका बेटा वेदांश भी बैठा था लेकिन शिवानी के सड़क पर गिरने के बाद भी वेदांश बाल-बाल बच गया। शिवानी के पिता कालीचरण का आरोप है कि बेटी शिवानी सड़क हादसे में घायल नहीं हुई। साजिश करके उसकी हत्या की गई। उनका कहना है कि 22 फरवरी 2022 को शिवानी की शादी की थी। इसके बाद से ससुराल में आए दिन उससे दहेज मांगा जाता था। मारपीट करने के साथ बेटी का मोबाइल छीन लिया जाता था। उसने भी ससुराल जाकर समझाने की कोशिश की लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। दहेज न मिलने पर साजिशन उसे मारा गया। बेटी की मौत से पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed