फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman's body found hanging on noose, case against in-laws

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Mar 2022 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging on noose, case against in-laws
झांसी। सीपरी बाजार के कोट बेहटा स्थित ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। शव जिस कमरे में मिला, उसमें न तो दरवाजा ही लगा था और न ही खिड़कियां फिट हुईं थीं। केवल जंगले लगे हैं। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। शाम को ससुर, सास, पति, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रक्सा थाने के ढिकौली गांव निवासी अनिल ने अपनी बहन राखी (22) का विवाह 12 मार्च 2020 को कोट बेहटा निवासी राकेश झा के पुत्र अमित से किया था। अमित दसवीं तक पढ़ा है जबकि राखी ने पिछले साल ही बीए की परीक्षा पास की थी। अनिल के मुताबिक विवाह के दौरान उसने सोने-चांदी के जेवर समेत एक लाख रुपये नकद भी दिए लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग सोने की जंजीर एवं भैंस की मांग पर अड़े थे। इसके लिए राखी से अक्सर मारपीट की जाती थी। पति अमित ने कई बार राखी की पिटाई की। पिछले माह राखी ने फोन पर मारपीट के बारे में बताया था। इसके बाद अनिल ने ससुराल जाकर समझाया लेकिन, अमित के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। मंगलवार देर-रात अमित ने राखी की फिर पिटाई की। राखी ने अपने मामा पुरुषोत्तम को फोन करके इस बारे में बताया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अमित ने उसे फोन पर राखी के फांसी पर लटके होने की सूचना दी। राखी का शव बाहर के कमरे में पंखे के हुक से लटका था। उसका पांव जमीन को छू रहा था। कमरे में बने दरवाजे एवं खिड़कियों में कोई पल्ला नहीं था। मायके पक्ष के लोगों ने राखी के शव को देखने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, अनिल की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित, ससुर राकेश, सास रामकुमारी, देवर एवं ननद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed