{"_id":"698e3e7ade6d3e82c90356ef","slug":"married-woman-lodged-fir-against-husband-and-in-laws-jhansi-news-c-11-jhs1004-738752-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाहिता ने दर्ज कराई पति व ससुरालियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाहिता ने दर्ज कराई पति व ससुरालियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तीन माह की बेटी को गोद में लेकर ससुराल के बाहर बैठी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुरालवालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता का आरोप है कि साल भर पहले हुई शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के राय विहार कालोनी में रहने वाली वर्षा राय ने कोतवाली थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2024 को रवि राय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति रवि राय प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करता है। इतना हीं नहीं, दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुर श्रीराम राय, सास राजकुमार, जेठ राहुल राय, जिठानी जूली राय भी उसकी पिटाई करती हैं।
बेटी पैदा होने पर हर समय ताना देते हैं। वर्षा राय का आरोप है कि 11 फरवरी को वह ससुराल गई तो सभी ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने वर्षा की तहरीर पर पति, सास-ससुर, जेठ-जिठानी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कोतवाली विद्यासागर सिंह ने बताया कि महिला को ससुराल वाले घर के अंदर नहीं घुसने दे रहे थे। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।