{"_id":"649bdb08a60ba5204305df54","slug":"married-woman-hanged-after-four-months-of-marriage-in-jhansi-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के चार महीने बाद मायके आकर विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के चार महीने बाद मायके आकर विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताई ये वजह
Wed, 28 Jun 2023 12:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:41 PM IST
सार
झांसी में पांच दिन पहले ही ससुराल से मायके आई नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता ने खुदकुशी क्यों की, इसके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
jhansi suicide case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के करौंदी माता मंदिर के पास आजाद नगर कॉलोनी स्थित अपने मायके में बुधवार सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसकी मौत की वजह से अभिज्ञता जताई है। विवाहिता के मोबाइल फोन आदि को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया है।
थाना रक्सा के आजाद नगर कॉलोनी निवासी आजाद यादव ठेकेदारी करते हैं। 6 फरवरी 2023 को मंझली बेटी आकांक्षा (22) की शादी खैलार निवासी जितेंद्र यादव से की थी। जितेंद्र बीएचईएल में संविदा पर काम करता है।
परिजनों ने बताया कि 23 जून को आकांक्षा ससुराल से मायके आई थी। मायके आने के बाद भी वह गुमसुम रहती थी। किसी से अधिक बात नहीं करती थी। बुधवार सुबह पिता घर के पास बने अपने ऑफिस में चले गए जबकि मां बाहर सब्जी लेने चली गईं। उस समय आंकाक्षा घर में अकेली थी।
विज्ञापन
उसी बीच उसने अंदर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मां लौटकर घर आई तब बेटी को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रक्सा थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि परिवार के लोग उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।