फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman found hanging in suspicious condition, accused of murder

संदिग्धावस्था में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Tue, 19 Oct 2021 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in suspicious condition, accused of murder
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक विवाहिता की लाश ससुराल में संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी रामबाबू शर्मा की पुत्री निधि (34) की शादी 30 नवंबर 2014 को गोंदू कंपाउंड निवासी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी पुरुषोत्तम दुबे के पुत्र नितिन दुबे उर्फ विक्की के साथ हुई थी। सोमवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे पिता को सूचना मिली कि उसकी पुत्री का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इस पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि निधि की हत्या कर उसका शव फंदे पर टांग दिया गया। इस पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान महिला चिकित्सक भी मौजूद रहीं, साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के मायके पक्ष के लोगों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विदित हो कि मृतका भाजपा नेता गोकुल दुबे के भाई पुरुषोत्तम दुबे की बहू थी। मृतका निधि के ढाई साल के एक बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी। जबकि, वो अपने पीछे दो साल का एक बेटा और छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले की थी पुलिस से शिकायत
झांसी। मृतका के मामा बद्रीप्रसाद दुबे ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी भांजी को प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। आए दिन मामला पुलिस के पास पहुंचता था। 2018 में भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद रिश्ते-नातेदारों की मौजूदगी में समझौता हो गया था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी भांजी के साथ उसके पति ने मारपीट की थी, जिसकी शिकायत भांजी ने पुलिस से भी की थी। उन्होंने बताया कि मृतका की लाश पंखे की पंखुड़ी से टंगी मिली, जबकि पंखुड़ी इतना वजन सहन नहीं कर पाती है। इसके अलावा पास में ही स्टूल रखा मिला, जबकि मृतका के पैर स्टूल की ऊंचाई से काफी नीचे लटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed