फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances 11 months after marriage

Jhansi News: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत

Wed, 17 Apr 2024 04:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances 11 months after marriage
- पुलिस ने शुरू की मामले की पड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूंछ थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका की शादी को अभी ग्यारह महीने भी पूरे नहीं हुए थे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि, ससुराल पक्ष के कहना है मृतका ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
बरुआसागर के सारौल निवासी विनोद परिहार की बेटी नेहा (21) की शादी 10 मई 2023 को पूंछ के तिगरकला गांव निवासी बेटू परिहार से हुई थी। दादा प्रीतम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली नेहा को दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को नेहा का उनके पास फोन आया था। उसने बताया था कि ससुराल में उससे दहेज में बाइक, भैंस और वॉशिंग मशीन लाने की मांग की जा रही है। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की जा रही है। इस पर नेहा से थ्रेसिंग का काम निपटने के बाद शनिवार को ससुराल आने की बात कही गई थी। लेकिन, शनिवार को नेहा के ससुर का फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसका ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा हो रहा है। इसके डेढ़ घंटे बाद ससुर ने फोन कर बताया कि नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह सुसराल पहुंचे तो नेहा का शव जमीन पर रखा हुआ था। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की खातिर गला घोंटकर नेहा की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, पूंछ थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि नेहा को रिश्तेदारी में एक शादी में जाना था। वहां जाने के लिए उसने ज्यादा जेवर पहन लिए थे। उसकी सास ने उसे ज्यादा गहने पहनने के लिए मना किया था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और इसी बीच नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed