झांसी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई से कहा- तुम्हें बहन का चेहरा नहीं दिखा सकते, ये हमारे यहां रस्म है
थाना प्रभारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पड़ताल में मालूम चला है कि संध्या काफी बीमार रहती थी। उसके भाई एवं बच्चों का कहना है कि इसी वजह से वह डिप्रेशन में थी। मायके वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार कराने में जुटे थे। इसी दौरान मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। हालांकि उसने फांसी किस वजह से लगाई, यह साफ नहीं है।
शाहजहांपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी संध्या दीक्षित (37) की बुधवार सुबह मौत हो गई। सन्ध्या के भाई बरौठा (पूंछ) निवासी उमाशंकर का कहना है सुबह उसके पास मनोज का फोन आया। मनोज ने बताया कि संध्या की तबियत खराब है। यह सुनकर वह उसकी ससुराल पहुंच गया। डॉक्टर ले आने के बहाने मनोज उसे काफी समय तक बाहर घुमाता रहा। दोपहर को जब वह ससुराल पहुंचा तब बताया कि संध्या की मौत हो गई। उसने संध्या का चेहरा देखने की कोशिश की लेकिन, ससुराल के लोगों ने रस्म न होने की बात कहकर उसे संध्या का चेहरा दिखाने से मना कर दिया। तब तक ससुराल के लोगों ने उसकी अर्थी तैयार कर ली और अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में जुट गए। इधर, उमाशंकर ने यह बात अपने चचेरे भाई जीतू को बताई।
थोड़ी देर में जीतू भी वहां पहुंच गया। उसने जबरदस्ती संध्या का चेहरा देखा, जहां उसके गले में नीला निशान पड़ा हुआ था। उसका कहना था कि शरीर में चोट के निशान भी थे। यह देखकर उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर शाहजहांपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष की शिकायत को देखते हुए पुलिस ने अर्थी समेत शव को कब्जे में ले लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसके गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं।
गले में मिले फांसी लगाने के निशान शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया गया। शाहजहांपुर पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संध्या के गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि संध्या ने आत्महत्या की लेकिन, उसके आत्महत्या करने की बात ससुराल जनों ने छुपाई। फांसी लगाने के बाद उसका शव उतार लिया गया।