फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Marriage one day before teacher sucide

शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने लगाई फांसी

Sun, 06 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Marriage one day before teacher sucide
झांसी। शनिवार की सुबह सात बजे नवाबाद थाने के अंतर्गत आंतिया तालाब क्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक ने अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तय नहीं हो पाया कि किन कारणों से शिक्षक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

रमेश चंद्र लिखधारी के पुत्र विकास सिंह (36) गुरसराय स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। विकास की शादी महोबा में तय हुई थी। रविवार को शादी होनी थी। इसके लिए आंतिया तालाब स्थित एक विवाह घर को बुक किया था। शादी के लिए घर में मेहमान आ गए थे। खुशी-खुशी तैयारियां चल रही थीं। लड़की पक्ष को रविवार सुबह झांसी आना था। शनिवार सुबह घर के लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। मेहमान व परिवार के लोग नीचे कमरों में थे। इसी बीच विकास ने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे। वहां विकास को फांसी पर लटका देख कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने विकास को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक के फांसी लगाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक घटना का कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक - नवाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed