फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Marpeet and fighting accused sp jiladyach again report

मारपीट कर पैसा छीनने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

Thu, 04 Feb 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Marpeet and fighting accused sp jiladyach again report
झांसी। सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के खिलाफ मारपीट करके पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में तहरीर दी गई है। वाहन चालक प्रमेश कुमार राय निवासी दतिया ने पुलिस को बताया कि वह आज झांसी से दतिया जा रहा था। विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक मोटर साइकिल उससे टकरा गई। इससे मोटर साइकिल चालक हर्ष रायकवार घायल हो गया। उपचार के लिए वह उसे डॉक्टर के पास ले गया। आरोप है कि उसी समय सपा जिलाध्यक्ष हर्ष की तरफ से वहां पहुंच गए। उन लोगों ने प्रमेश की पिटाई की। प्रमेश के मुताबिक उसे खींचकर वाहन में बिठा लिया गया। जेब में रखे 10500 रुपये छीन लिए। इसके बाद दो घंटे बाद छोड़ा। डिक्की में रखे 80 हजार रुपये भी निकाल लिए। इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक मामले की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। मामला सही मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि पेशबंदी करके जबर्दस्ती मामले को दूसरा रूप दिया जा रहा। उनके पास पुलिस से बातचीत की पूरी रिकार्डिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed