फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   market open after 57 days

खुले बाजार, व्यापारियों में जगी उम्मीद, खरीदारों की पूरी हुई मुराद

Fri, 22 May 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
market open after 57 days
मानिक चौक की इलेक्ट्रॉनिक की गली में लोगों की जमकर भीड़ रही।
झांसी। लंबे अरसे के बाद महानगर के बाजार खुले तो दुकानदारों और ग्राहक दोनों ने राहत की सांस ली। लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे कारोबारियों को धीरे-धीरे व्यापार उम्मीद पर आने की आस जगी। वहीं, शहरवासियों ने छोटा-छोटा जरूरत का सामान खरीद कर ऐसा महसूस किया मानो उन्हें मुंह मांगी मुराद मिल गई। मानिक चौक, बिसाती बजार आदि कई बाजारों में अधिक भीड़ होने से जाम जैसे हालात हो गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के 58वें दिन बृहस्पतिवार को चुनिंदा कारोबार वाले बाजार खुले। इनमें ऑटोमोबाइल वर्कशॉप/गैराज, बर्तन, गैस चूल्हा, मोबाइल, हार्डवेयर, बालू, मोरंग, सीमेंट, सरिया, कांच, लोहा, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक आइटम, अटैची, स्कूल बैग, कास्मेटिक, श्रृंगार प्रसाधन, फर्नीचर, साइकिल, कृषि यंत्र व संबंधित उपकरण व ऑटोमोबाइल शामिल थे। दुकानदारों ने उत्साह के साथ प्रतिष्ठान की साफ-सफाई की और ग्राहकाें का स्वागत किया। संबंधित बाजारों में ग्राहक उमड़ पड़े। किसी ने गैस चूल्हा खरीदा तो किसी ने लीक हो रहा रसोई गैस सिलिंडर का पाइप। कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। यही हाल जेल चौराहे पर ऑटोमोबाइल मार्केट रहा।
विज्ञापन

दो महीने से एक चूल्हे पर बना रही थी खाना
मेरे लिए तो आज रसोई गैस चूल्हे की दुकान खुलना मुंहमांगी मुराद पूरा होने जैसा है। चूल्हा खराब हो गया था। जैसे-तैसे एक ही चूल्हे पर पूरे परिवार का खाना, दूध-चाय सब काम कर रही थी। मजबूरी थी। दोगुना टाइम लगता था। खाने वालों को भी देरी होती थी। आज सही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा प्रजापति, गल्लीमंडी शांतिभवन निवासी
‘ग्राहक आ रहे हैं। कितनी खुशी हो रही है मैं बयां नहीं कर सकता। उम्मीद है कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। ग्राहकों की भी जरूरत पूरी होंगी ’
श्याम तिवारी, गैस-चूल्हा दुकानदार
‘बिसाती बाजार में गैस चूल्हा, चूड़ी, प्लास्टिक, किराना की 200 से अधिक दुकानें हैं। अरसे बाद सब खुली हैं, खुशी है। आज बाजार की रौनक लौटी है। अब ग्राहक भी आएंगे’
नितिन-किरन, चूड़ी-कंगन दुकानदार
‘साहब दो महीने से पूंजी खा रहे थे। अब उम्मीद जगी है कि व्यापार होगा और आमदनी भी। जरूरत का सामान न मिलने से ग्राहकों को भी बहुत परेशानी हो रही थी।’
विजय कुमार अग्रवाल, कॉस्मेटिक-जनरल स्टोर संचालक
बाजार खोलने का ये कैसा प्लान, सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम
झांसी। प्रशासन द्वारा महानगर में बाजार खोलने के तौर-तरीके पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पहले ही दिन बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
व्यापारी और ग्राहक इसलिए परेशान हैं कि आवश्यक सामग्री को छोड़ हर दुकान सप्ताह में तीन दिन बंद रहेगी।
‘इस तरह बाजार खुलने से सोशल डिस्टेंसिंग हो ही नहीं पाएगी। संकरी गलियों में दोनों तरफ की एक ही नेचर की दुकानें जब खुलेंगी, बीच में मोटरसाइकिल, साइकिल, लोडर खड़े रहेंगे। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक से दो मीटर की दूरी जरूरी है’
डॉ.प्रिंस अग्रवाल, आईएमए झांसी सचिव
‘मैं खुद सोच रहा था के प्रशासन ने किस आधार पर बाजार खोलने की व्यवस्था की है। एक दिन बाजार की एक लेन दूसरे दिन सामने वाली लेन खोली जाती तो बेहतर रहता। प्रदेश व देश के अन्य महानगरों में यही व्यवस्था है। इससे लोगों को जरूरत का हर सामान शहर में कहीं न कहीं जरूर मिलता’

प्रणय श्रीवास्तव, सचिव बार एसोसिएशन
सुभाषगंज बाजार खुलवाने के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
झांसी। सुभाषगंज बाजार को खोलने के लिए व्यापारियों ने गल्ला मंडी में प्रदर्शन किया। सुभाषगंज व्यापारी हैप्पी साहू के अनुसार बाजार के फुटकर व्यापारियों ने थोक कारोबारियों से आग्रह किया कि वे सभी व्यापारियों के हित में मंडी को बंद कर दें। इस पर थोक कारोबारियों का सहयोग मिला और मंडी को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed