फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   market me fansa 3 caror la bamfhar

बाजार में फंसा तीन करोड़ का ‘बंपर’

Mon, 05 Feb 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
market me fansa 3 caror la bamfhar
car, jhansi news - फोटो : demo
गाड़ियों पर लगने वाले बंपर पर सरकार की रोक के बाद व्यापारी परेशान हैं। महानगर में इलाइट और सदर बाजार इलाके में बंपर की करीब तीस दुकानें हैं, इनमें लगभग तीन करोड़ रुपये का माल रखा है। कंपनियों ने माल वापस लेने से इनकार कर दिया है, जिससे दुकानदारों को रकम डूबने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

तिपहिया व चार पहिया गाड़ियों में बंपर की डिमांड सबसे ज्यादा है। हादसे से बचने के लिए लोग नया वाहन खरीदने के बाद सबसे पहले उसमें बंपर लगवाते हैं। वाहनों से डंपर हटाने के नए आदेश से दुकानदारों मेें खलबली मची हुई है। शहर में इलाइट चौराहा व सदर बाजार में तीस दुकानेें हैं। दुकानों के साथ ही गोदामों पर डंपर का माल रखा हुआ है। ऐसे में बिक्री न होने से दुकानदारों को चिंता सताने लगी है। लोग बंपर लगवाने की बजाय हटवाने लगे हैं। दुकान व गोदामों पर बंपर का माल भरा रखा हुआ है। बंपर बंद होने की खबर मिलते ही दुकानदारों ने तुरंत कंपनियों से संपर्क साधा, लेकिन कंपनियों ने माल वापस लेने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन


पन्द्रह हजार कीमत के हैं बंपर
बाजार में मुख्य रूप से तीन तरह के बंपर उपलब्ध हैं। स्टील के डंपर सबसे ज्यादा चलते हैं, लेकिन इसका वजन ज्यादा होता है। इसके साथ आजकल न्यू लुक और हल्के वजन के कारण फाइवर और रबर वाले डंपर की भी खूब मांग हैं। स्टील वाले बंपर की कीमत 12 सौ रुपये से शुरू होकर साढ़े तीन हजार तक जाती है। वहीं फाइवर और रबर बपर की रेंज 24 सौ से शुरू होकर 12 से 14 हजार तक है। दुकानदारों के अनुसार बंपर की डिमांड लगातार बढ़ने लगी थी। प्रतिदिन 10 से 15 बंपर वाहनों पर लगाने का काम करते थे। इसके लिए अलग से मिस्त्री व स्टाफ भी है, जो सिर्फ बंपर लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजी रोटी पर पड़ेगा संकट
कार श्रंगार के संचालक पवन गुप्ता ने बताया कि करीब 30 ऐसे दुकानदार हैं जो कि कारों के सेफ गार्ड बेचते हैं। अब जो स्टॉक में हैं वह सब बेकार हो जाएंगे। इससे दुकानदारों को लाखों का नुकसान होगा। सजावट मोटर्स के संचालक राजेश का कहना है अब हम माल को कहां बेचेंगे। अगर रोक लगानी थी तो कुछ माह का समय मिल जाता, ताकि दुकानों पर जो माल रखा है उसकी तो बिक्री हो जाती।


गलत फैसला
लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यह अच्छा फैसला नहीं है। इससे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी संकट आएगा। इस पर रोक हटना अति आवश्यक है। हमारा संगठन दुकानदारोें के साथ है।
किशन पंजाबी, अध्यक्ष, इलाइट चौराहा व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed